अब सभी जनपदों में दुकानों को सायं 8 बजे तक खोलने की अनुमति - Mukhyadhara

अब सभी जनपदों में दुकानों को सायं 8 बजे तक खोलने की अनुमति

admin
a 1 1

देहरादून। उत्तराखण्ड के सभी जनपदों में दुकानें सायं आठ बजे तक खुल सकेंगी। साथ ही लोगों को प्रात: पांच बजे से मॉर्निंग वाक पर भी जा सकेंगे। वहीं, देहरादून में अगले सप्ताह से शनिवार और रविवार को भी मार्केट को खोलने के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह निर्देश शनिवार को सचिवालय में कोविड-19 एवं डेंगू के रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक के दौरान दिए।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में कोविड-19 एवं डेंगू के रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी जिलाधिरियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन जनपदों में पिछले वर्षों में डेंगू का फैलाव कम रहा, उन जनपदों में हम इसे पूरी तरह कैसे नियंत्रित कर सकते हैं, इसके लिए ठोस रणनीति बनायी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों में प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता हो। नगर निकायों द्वारा समय-समय पर फॉगिंग की जाए। डेंगू से बचाव में रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हो इसके लिए डॉक्टर समय-समय पर मीडिया से समन्वय स्थापित करे। शहरी क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक जनपद में सप्ताह में एक दिन व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। पर्वतीय जनपदों में वर्षाकाल में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से व दूषित जल से बीमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जन प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद बनाये रखें। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू की रोकथाम एवं जनजागरूकता के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मजबूत किया जाय। जो लोग होम क्वारंटीन एवं होम आईसोलेशन हंै, उनकी लगातार निगरानी की जाये। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जनपदों में दुकानों को शाम 08 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। देहरादून में अगले सप्ताह से शनिवार और रविवार को भी मार्केट को खोलने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को सुबह 5 बजे से मॉर्निंग वॉक की अनुमति दी जाये।
राज्य में कोरोना पॉजिटिव की रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। प्रदेश में अब 1700 से अधिक टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। सोमवार से मुत्तेश्वर में भी कोरोना की टेस्टिंग शुरू हो जायेगी। यहां पर प्रतिदिन 100 टेस्ट होंगे।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, सचिव शैलेष बगोली, सौजन्या, एस.ए. मुरूगेशन, पंकज पाण्डेय, डीजी स्वास्थ्य अमिता उप्रेती आदि उपस्थित थे।

Next Post

कोरोना खबर : आज प्रदेश में 32 संक्रमित। कुल 2823 में से 71 फीसदी स्वस्थ

देहरादून। आज उत्तराखंड में 32 पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 2823 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 2018 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 749 संक्रमित भर्ती हैं। […]
corona 1

यह भी पढ़े