12वीं के बाद सीबीएसई (CBSE) ने 10वीं का भी परीक्षा परिणाम किया जारी, 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए - Mukhyadhara

12वीं के बाद सीबीएसई (CBSE) ने 10वीं का भी परीक्षा परिणाम किया जारी, 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए

admin
res 1

12वीं के बाद सीबीएसई (CBSE) ने 10वीं का भी परीक्षा परिणाम किया जारी, 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए

मुख्यधारा डेस्क

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट के बाद 10वीं के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई बोर्ड 10 वीं में 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं 16 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था।

कक्षा 10वीं के छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है और लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.98% ज्यादा पास हुईं।10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 21 लाख छात्र शामिल हुए थे।

यह भी पढें : Uttarakhand: उपनल (UPNL) कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ये आदेश हुआ जारी

त्रिवेंद्रम रीजन ने 99.91% पास परसेंटेज के साथ टॉप किया है। 99.18% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 99.14% के साथ चेन्नई तीसरी, 97.27% के साथ अजमेर चौथी और पुणे 96.92% के साथ पांचवी पोजिशन पर है। 10वीं में 1.95 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ऊपर स्कोर किया है।बोर्ड रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा। मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी। सब्जेक्ट वाइज सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1% स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

यह भी पढें : CBSE Result: सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, 87.33% विद्यार्थी हुए पास, पासिंग और प्रतिशत में त्रिवेंद्रम ने मारी बाजी

Next Post

“पिनाक (Pinak)” में बिखरेगा सोनू निगम का जलवा

“पिनाक (Pinak)” में बिखरेगा सोनू निगम का जलवा  17 मई को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के कल्चरल फेस्ट “पिनाक” में लेंगे हिस्सा देहरादून/मुख्यधारा 16 मई को नवधारा टेक-फेस्ट में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज होंगे मुख्य अतिथि। अपनी मखमली आवाज़ के जादू […]
p 1 10

यह भी पढ़े