विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी - Mukhyadhara

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

admin
d 5

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून/मुख्यधारा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान कृषि मंत्री ने एक पौंधा आंवला और एक पौंधा आम का लगाया।

यह भी पढ़ें :ऋषिकेश: त्रिवेन्द्र रावत और कंगना रनौत की जीत के बाद भाजपा (BJP)के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नि. महापौर अनिता ममगाईं की अगुवाई में रवाना हुए हरिद्वार

मीडिया को जारी बयान में कृषि मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के बढ़ते प्रताप के चलते पर्यावरण के संरक्षण एवं सुरक्षा की आवश्यकता है। आज यह भी आवश्यक हो गया है कि हमें पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने, ग्लोबल वार्मिंग और अधिक जनसंख्या जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मानवजनित आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की जरुरत हैं। कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

Next Post

चिंता: जलवायु परिवर्तन (Climate change) कर रहा प्रहार

चिंता: जलवायु परिवर्तन (Climate change) कर रहा प्रहार डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला भारतवासी फिलहाल गर्मी के तीव्रतम मौसम का सामना कर रहा है। देश की राजधानी समेत कई क्षेत्रों में तापमान लगातार 50 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। इस […]
j 1 2

यह भी पढ़े