मंडुवे की फसल देखने खेतों में पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

admin
j 1 5

मंडुवे की फसल देखने खेतों में पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ तथा जंगली जानवरों से फसल को सुरक्षित करने का अनुरोध किया

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा

जनपद रुद्रप्रयाग प्रवास के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी सोमवार को जनपद रुद्रप्रयाग के दुर्गाधार में पहुंचकर खेतों का दौरा किया और मिलेट्स फसल मंडवा, सोयाबीन, तौर, गहत, चौलाई (मिक्स क्रॉप) फसलों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और फसल की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के समक्ष फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ तथा जंगली जानवरों से फसल को सुरक्षित करने का अनुरोध किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को उनकी समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मिलेट्स को बढ़ावा देने और मिलेट्स की खेती की ओर किसानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां आज अन्य फसलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, वहीं मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलेट फसलों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें : अतिथि शिक्षिकाओं को प्रसूती/मातृत्व अवकाश की सुविधा सीएम धामी ने महिला कल्याण एवं शिक्षिकाओं के व्यापक हित में बताया

उन्होंने कहा कि आज यहां के किसान भी उच्च गुणव्वतायुक्त वैरायटी वी.एल. मंडुवा 380 का प्रयोग कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मंडवा की फसल 6 माह में तैयार होती थी। उन्होंने लेकिन उच्च गुणव्वतायुक्त वैरायटी बीजों के माध्यम से फसल 05 माह में तैयार हो रही है। उन्होंने किसानों के कल्याण और उनके आय को दोगुनी करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों के हित में जो भी कार्य होगा वह किया जाएगा।
इस अवसर किसान किरत सिंह रावत, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Eco Tourism: धनोल्टी क्षेत्र में पारिस्थितिकी और ईको टूरिज्म के विकास के लिए NMCGWII परामर्श कार्यशाला आयोजित

Next Post

हैकेथान में छात्रों ने प्रस्तुत किए बेहतरीन आईडियाज़

हैकेथान में छात्रों ने प्रस्तुत किए बेहतरीन आईडियाज़ देहरादून/मुख्यधारा ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आजयोजित हैकेथान में छात्र-छात्रओं ने क्रान्तिकारी बदलाव लाने वाले समाधानों का प्रदर्शन किया इनमें वर्चुअल गार्डन जैसी नई तकनीकें शामिल हैं। देश के विभिन्न स्थानों को […]
g 1 4

यह भी पढ़े