अहमदाबाद विमान हादसा : प्लेन में सवार 241 लोगों की मौत के बीच एक यात्री चमत्कारिक रूप से जिंदा बचा, जली लाशें और शवों के टुकड़े बिखरे देख दहल गया दिल

admin
a 3

अहमदाबाद विमान हादसा : प्लेन में सवार 241 लोगों की मौत के बीच एक यात्री चमत्कारिक रूप से जिंदा बचा, जली लाशें और शवों के टुकड़े बिखरे देख दहल गया दिल

मुख्यधारा डेस्क

गुरुवार दोपहर 1:40 पर अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद पूरे देश भर में शोक का माहौल है। देश का अहमदाबाद शहर अपनी रंगत के लिए जाना जाता है। यह प्लेन क्रैश अहमदाबाद को गहरा जख्म दे गया। शहर में मातम का माहौल है।

 

विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजन अस्पतालों में पहुंच चुके हैं। शव बुरी तरह जल गए हैं कि पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गया।

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई।जिसमें से एक जीवत बचा है। विश्वाश कुमार रमेश नामक एक यात्री, जो बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) की 11ए सीट पर बैठा था, चमत्कारिक रूप से बच गया।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : अहमदाबाद में बड़ा हादसा, लंदन जा रहा प्लेन क्रैश, विमान में पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री थे सवार, देखें वीडियो

धमाका इतना खौफनाक था कि सड़कों पर बुरी तरह से जली लाशें और शवों के टुकड़े बिखर गए। एक महिला शव सिर धड़ से अलग हो गया। शव इतने जल गए थे उनकी पहचान तक मुश्किल रही। हादसे में मारे गए पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पत्नी लंदन से अहमदाबाद आज सुबह पहुंच चुकी हैं।

a 1 4

डिप्टी कमिश्नर कानन देसाई ने देर रात बताया कि 265 शव सिटी सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें 241 विमान सवारों के अलावा 4 एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी भी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। मरने वालों में 60 यात्री विदेश के भी हैं।

दरअसल, आग लगते ही विमान 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से जा टकराया। इस बिल्डिंग में अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। फ्लाइट नंबर एआई-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा, अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा बेहद दर्दनाक है। मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे

विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सभरवाल एलटीसी हैं, जिन्हें 8,200 घंटों का अनुभव है। ढसह-पायलट को 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था। विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे 23 से दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी।

a 2 1

अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद एक मे-डे कॉल जारी किया गया था, लेकिन कॉकपिट से कोई और संचार प्राप्त नहीं हुआ। अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के विशिष्ट कारणों का पता विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।विशेषज्ञों का मानना है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के हादसे का शिकार होने का संभावित कारण दोनों इंजनों का फेल होना या उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी का टकरा जाना हो सकता है।

बड़े विमानों के तीन वरिष्ठ पायलट ने पीटीआई को बताया कि इस दुर्घटना के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि इंजन उड़ान भरने के लिए आवश्यक गतिबल (थ्रस्ट) नहीं जुटा पाए, जिसके परिणामस्वरूप उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही आवासीय क्षेत्र में भीषण दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़ें : वनों के संरक्षण व वन संपदाओं को लोगों की आजीविका से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

शवों की पहचान के लिए 1000 से ज्यादा डीएनए टेस्ट किए जाएंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शवों की पहचान के लिए 1000 से ज्यादा डीएनए टेस्ट किए जाएंगे। गुजरात के पास इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट की कैपेसिटी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद पहुंच गए हैं । एअर इंडिया ने एक्स पर जानकारी देते हुए 241 यात्रियों की मौत को कंफर्म किया है।

वहीं, परिवारों को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। भारत में: 1800 5691 444 विदेश में: +91 8062779200 है।एअर इंडिया का जो प्लेन अहमदाबाद में क्रैश हुआ है, उसमें 1.25 लाख लीटर ईंधन था। जिसके कारण दुर्घटनाग्रस्त विमान के अंदर और आसपास का तापमान लगभग 1,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे बचाव अभियान बेहद मुश्किल हो गया। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जैसे ही (विमान का ईंधन) टैंक फटा, आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही समय में तापमान 1,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे किसी के लिए बचने की कोई गुंजाइश नहीं रही।”लंदन जाने वाले एयर इंडिया के ‘बोइंग 787’ विमान में जीई का ही इंजन लगा हुआ था। साथ ही नागरिक विमानन दुर्घटनाओं की जांच करने वाली अमेरिका की सरकारी एजेंसी ने कहा कि वह अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच में सहायता के लिए अमेरिकी जांचकर्ताओं की एक टीम भारत भेजेगी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने कहा कि की जांच के तहत ब्रिटेन का एक दल भारत भेजा गया है। असैन्य विमान दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं की जांच करने वाली एक ब्रिटिश एजेंसी ने कहा कि वह दुर्घटना की भारतीय नेतृत्व वाली जांच में सहयोग के लिए एक बहु-विषयक जांच दल भारत में तैनात करेगी।

यह भी पढ़ें : जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां : रेखा आर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को CM Dhami ने दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को CM Dhami ने दी श्रद्धांजलि देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान […]
s 1 8

यह भी पढ़े