पुष्कर मेला (Buffalo worth 11 crores) : 11 करोड़ का विशालकाय भैंसा बना आकर्षण का केंद्र, खासियत देखकर रह जाएंगे हैरान - Mukhyadhara

पुष्कर मेला (Buffalo worth 11 crores) : 11 करोड़ का विशालकाय भैंसा बना आकर्षण का केंद्र, खासियत देखकर रह जाएंगे हैरान

admin
b 1 7

पुष्कर मेला (Buffalo worth 11 crores) : 11 करोड़ का विशालकाय भैंसा बना आकर्षण का केंद्र, खासियत देखकर रह जाएंगे हैरान

इसे देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

मुख्यधारा डेस्क

राजस्थान राज्य की धार्मिक नगरी पुष्कर इन दिनों सुर्खियों में है। अजमेर से करीब 80 किलोमीटर दूरी पर स्थित पुष्कर ब्रह्मा जी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ यहां गुलाब की खेती भी होती है। वहीं पुष्कर में हर साल दीपावली के बाद अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला भी लगता है।

यह मेला ऊंट, भैंस, भैंसा और घोड़ा के लिए भी जाना जाता है। यहां पर एक से एक बढ़कर पशु बिकने के लिए आते हैं।

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों से यहां पर व्यापारी और आम लोग भी पुष्कर मेला देखने आते हैं। पुष्कर मेला आज से शुरू हो चुका है। 10 दिन चलने वाले इस मेले में भारी भीड़ रहती है।

यह भी पढें : अच्छी खबर: उत्तराखंड में आउट ऑफ टर्न जॉब (out of turn job) के लिए निकली विज्ञप्ति, अंतिम तिथि 18 दिसम्बर

वहीं इस बार राजस्थान के पुष्कर मेले में भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस भैंसे की कीमत 11 करोड़ रुपए है। अनमोल नाम के इस भैंसे की देखरेख पर हर महीने ढाई से तीन लाख रुपए खर्च होते हैं। 5.8 फीट ऊंचे मुर्रा नस्ल के अनमोल का वजन 1570 किलो है।

इसके मालिक ने बताया कि 8 साल के अनमोल के ब्रीडिंग के जरिए अब तक 150 बच्चे हो चुके हैं। इसे रोजाना 1 किलो घी, 5 लीटर दूध, 1 किलो काजू-बादाम भी खिलाए जाते हैं। इसे देखकर पशुपालकों के साथ-साथ सैलानी भी हैरान हैं।

इस भारी-भरकम शरीर के भैंसे को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। मेले में आए कई पशुपालक भी भैंसे को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

यह भी पढें : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 20 साल बाद पैतृक गांव पहुंचे, वर्ल्ड कप क्रिकेट से दूर शांत वादियों में समय बिता रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

भैंसे के मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि भैंसे को प्रतिदिन केला, फल ,15 लीटर दूध, एक किलो काजू-बादाम आदि खिलाया जाता है। मालिक पुत्र हरविंदर की माने तो मेले में आने से पहले उन्हें इस भैंस का तीन करोड़ रुपए का ऑफर मिल चुका है, लेकिन वे इसे बेचना नहीं चाहते हैं। भैंसे के मालिक ने कहा कि वे मेले में भी भैंसे को बेचने के लिए नहीं, बल्कि मुर्रा नस्ल के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से केवल प्रदर्शन करने के लिए लाए हैं।

हरविंदर के पिता जगतार सिंह ने बताया कि इससे पहले वे गत वर्ष पहली बार हरियाणा के झज्जर पशु प्रदर्शनी मेले में लेकर आए थे।

बता दें कि इंटरनेशनल पुष्‍कर मेला 2023 इस बार 18 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं होंगी।

यह भी पढें : World cup 2023 final ‘India vs Australia’ : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को, पीएम मोदी भी जा सकते हैं देखने

विधानसभा चुनाव 2023 के चलते 24 और 25 नवंबर को कोई आयोजन नहीं होगा।

Next Post

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू (Silkyara Tunnel Rescue) पर पल-पल अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री धामी, फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू के लिए देश-दुनिया की आधुनिक तकनीक की मदद ले रही सरकार

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू (Silkyara Tunnel Rescue) पर पल-पल अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री धामी, फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू के लिए देश-दुनिया की आधुनिक तकनीक की मदद ले रही सरकार अफसरों के साथ रेस्क्यू कार्य की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश श्रमिकों […]
p 1 34

यह भी पढ़े