महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 20 साल बाद पैतृक गांव पहुंचे, वर्ल्ड कप क्रिकेट से दूर शांत वादियों में समय बिता रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान - Mukhyadhara

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 20 साल बाद पैतृक गांव पहुंचे, वर्ल्ड कप क्रिकेट से दूर शांत वादियों में समय बिता रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

admin
m 1 6

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 20 साल बाद पैतृक गांव पहुंचे, वर्ल्ड कप क्रिकेट से दूर शांत वादियों में समय बिता रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

दो दिन बाद 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभी तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया के लीग मुकाबलों के साथ सेमीफाइनल में स्टेडियम और ग्राउंड पर कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिखाई दिए। लेकिन इस बार वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिखाई नहीं दिए। धोनी तीन दिनों से परिवार समेत अपने पैतृक गांव उत्तराखंड आए हुए हैं।

m 3 1

यह भी पढें : चोपड़ा में भागवत कथा (Bhagwat katha) से पहले कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 16 से 22 नवम्बर तक होगी कथा

महेंद्र सिंह धोनी करीब 20 साल बाद बुधवार को पत्नी साक्षी, बेटी और अपने दोस्तों संग अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के सालम स्थित ल्वाली पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्नी साक्षी के साथ मंदिरों में ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना की। बरसों बाद धोनी अल्मोड़ा पहुंचे और अपनों से मुलाकात की। माही अब अपने परिवार के साथ कॉटेज में ठहरे हैं और पहाड़ों की खूबसूरती में समय बिता रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी अब गांव पहुंचे तो उन्होंने महसूस नहीं होने दिया कि वो इतने बड़े किक्रेटर हैं। माही ने किसी का भी दिल नहीं तोड़ा, बच्चों से लेकर महिलाएं, बुजुर्गों से लेकर युवाओं ने उनके साथ न केवल बातचीत की, बल्कि खूब सारी फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान धोनी ने गांव के लोगों से आत्मीयता और बड़े प्यार से बातचीत की। इस दौरान धोनी का भव्य स्वागत हुआ। साक्षी ने भी गांव की महिलाओं से खूब बातचीत की। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने धोनी और उनकी पत्नी का पारंपरिक च्यूड़े से पूजन कर उन्हें तरक्की का आशीर्वाद दिया। धोनी ने परिवार संग अपने कुल देवता गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन भी किए। उत्तराखंड में तमाम सोशल साइट पर इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी की फोटो खूब वायरल हो रही हैं।

m 2 1

यह भी पढें : आखिर बिना सेफ्टी ऑडिट के कैसे निर्मित हो रही हैं उत्तराखंड में सुरंगें (Tunnels in Uttarakhand)?

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी शनिवार तक उत्तराखंड में ही रहेंगे। बता दें कि एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को बिहार (अब झारखंड) के रांची में हिंदू राजपूत परिवार में हुआ था। धोनी के पिता पान सिंह और मां देवकी देवी हैं। मूलरूप से उनका परिवार उत्तराखंड के अल्मोडा के लमगड़ा ब्लॉक से है। उनके पिता उत्तराखंड से रांची चले आए और मेकॉन में जूनियर मैनेजमेंट पद पर पंप ऑपरेटर काम किया। धोनी अपने माता-पिता के तीसरे और सबसे छोटे संतान है। उनका बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी और बहन जयंती हैं। धोनी ने 4 जुलाई 2010 को अपनी स्कूल की क्लासमेट साक्षी सिंह रावत से शादी कर ली। उनकी एक बेटी जीवा है। धोनी ने डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, रांची से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। 12वीं क्लास पूरी करने के बाद वह सेंट जेवियर कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन खेल में अधिक रुचि होने के कारण उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी और पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगा दिया। 2004 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत की।

यह भी पढें : गढ़वाल में मामा पौणा (मामा मेहमान) की महान परंपरा आज भी है जीवित

Next Post

पत्रकार स्व.आनन्द बल्लभ उप्रेती की नींव पिघलता हिमालय

पत्रकार स्व.आनन्द बल्लभ उप्रेती की नींव पिघलता हिमालय डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला आदि-अनादि काल से वैदिक ऋचाओं की जन्मदात्री उर्वरा धरा रही देवभूमि उत्तराखण्ड में पत्रकारिता का गौरवपूर्ण अतीत रहा है। कहते हैं कि यहीं ऋषि-मुनियों के अंतर्मन में सर्वप्रथम […]
p 1 32

यह भी पढ़े