Image

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम

Mukhyadhara
IMG 20260429 WA0008
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम
    विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद
  • विशाल मिश्रा के गीतों पर झूमे युवा, आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि
  • ‘जेनिथ 2026’ में रोमांटिक गीतों और लव सॉन्ग्स ने युवाओं को बनाया दिवाना
  • हाईवोल्टेज साउंड और दूधिया रोशनी के बीच युवाओं ने उठाया जमकर लुत्फ

देहरादून/मुख्यधारा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को आयोजित ‘जेनिथ 2026’ का अंतिम दिन पूरी तरह संगीत और रोमांटिक गीतों की प्रस्तुतियों के नाम रहा, जहां प्रसिद्ध बालीवुड गायक मिशाल मिश्रा कॉन्सर्ट ने माहौल को यादगार बना दिया।

IMG 20260429 WA0004

विशाल मिश्रा ने कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई, जिससे आयोजन में भावनात्मक रंग भी जुड़ गया।

IMG 20260429 WA0012

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि आशा भोसले जैसी महान विभूतियों ने अपने सुरों से देश की आत्मा को स्वर दिया है, उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

मंगलवार को पथरी बाग स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड पर हाई वोल्टेज साउंड और शानदार लाइटिंग के बीच विशाल मिश्रा के सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गीतों की गूंज ने हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव के अंतिम दिन लव सॉन्ग्स की खास धूम रही, जिसने खासकर युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह भर दिया। हज़ारों की संख्या में उपस्थित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशाल मिश्रा कॉन्सर्ट का भरपूर लुत्फ उठाया।

बालीवुड गायक विशाल मिश्रा के सुरों से सजी स्टार नाइट में रोमांस का ऐसा जादू छाया कि पूरा माहौल रोमांटिक हो उठा। अपनी भावपूर्ण आवाज और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति के लिए मशहूर विशाल मिश्रा ने स्टेज पर एक के बाद एक कई शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “पहले भी मैं”, “कैसे हुआ”, “जानिये”, “तेरी हो गईयां”, “दिल झूम”, “जिआल ए मिस्किन”, “चल तेरे इश्क में”, “मांझा” और “क्या बताऊं तुझे” जैसे सुपरहिट लव सॉन्ग्स की प्रस्तुति ने खासतौर पर युवाओं और कपल्स के दिलों में अलग ही उत्साह भर दिया।

जेनजी जनरेशन की भावनाओं, उनके प्यार के अंदाज और आधुनिक रिश्तों की नजाकत को बखूबी दर्शाते हुए विशाल मिश्रा ने अपनी गायकी से हर दिल को जोड़ दिया। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे और मोबाइल फ्लैशलाइट्स के बीच बना रोमांटिक माहौल देर रात तक यादगार बना रहा।

इस अवसर पर एसजीआरआरयू के कुलपति डॉ के प्रतापन, कुलसचिव डॉ लोकेश गम्भीर, जैनिथ आयोजन समिति के सभी कमेटियों के पदाधिकारी सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवम् हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने आशा ताई को सुरों से दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले को समर्पित भावपूर्ण श्रद्धांजलि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्रांउड के माहौल को गहराई से भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी स्टेज स्क्रीन पर उनके अमर गीतों की प्रस्तुति के साथ जैसे ही उनकी सुरीली आवाज गूंजी, पूरा ग्राउंड यादों में डूब गया।

दर्शकों ने खामोशी और तालियों के बीच इस महान गायिका को नमन किया, जिनकी आवाज ने दशकों तक प्रेम, विरह और जीवन के हर रंग को स्वर दिया। ‘आशा ताई’ के गीतों ने एक बार फिर यह एहसास कराया कि सच्चा संगीत समय से परे होता है और दिलों में हमेशा जीवित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, फलों-सब्जियों के 33 नमूने जांच को भेजे

खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, फलों-सब्जियों के 33 नमूने जांच को भेजे चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सचिन कुर्वे देहरादून/मुख्यधारा चारधाम […]
FDA

यह भी पढ़े