मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार 8 सितंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार 8 सितंबर का दिन

admin
panchang

दिनांक- 08 सितंबर 2022

🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺

  • दिन – गुरुवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- त्रयोदशी
  • नक्षत्र – श्रवण
  • योग – अतिगण्ड
  • करण- कौलव
    दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:48
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- अनन्त चतुर्दशी व्रत व पूजन – शुक्रवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • दो टुकड़े में विभक्त शिशु जरासंध को जरा नामक राक्षसी ने जोड़ा था।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:06 से 6:12 तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 1:29 से 3:03 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जीत और हार के पहले तय किये जाने वाले सफर का नाम ही कोशिश है ।

8 सितंबर का राशिफल

मेष:

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। ज्यादा इमोशनल होना ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। लोगों की बातों पर ध्यान न दें और अपने काम में व्यस्त रहें।

वृषभ:

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। फिर भी मन खिन्न रहेगा। मजबूरी में आज कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है, जिसको आप नहीं करना चाहते हों। व्यवसाय में कर्मचारियों और सहयोगियों का उचित योगदान रहेगा।

मिथुन:

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक या व्यावसायिक सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्य आपकी भावनाओं को समझेंगे और उनका समर्थन करेंगे।

कर्क:

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सेचत रहें। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। राजनैतिक लाभ मिल सकता हैे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह:

आज धार्मिक सोच रखने वाले लोगों के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे उनकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे होंगे। छात्रों को साक्षात्कार और करियर संबंधी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने की संभावना है। बच्चों की समस्याओं को शांति से सुलझाने का प्रयास करें।

कन्या:

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।आप अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ रुपये और पैसे के मामले में कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती है।

तुला:

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करो। किसी निजी मामले को लेकर पड़ोसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक:

पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। निजी संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। वर्तमान परिस्थितियों के कारण व्यापार कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव की आवश्यकता होगी।

धनु:

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दोपहर में ग्रहों की स्थिति कुछ बाधाएं पैदा कर सकती हैं। इसलिए अपने जरूरी कामों को दिन में जल्दी पूरा करें।

मकर:

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आप अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाएंगे। दिन भर इधर-उधर भाग दौड़ के बाद शाम को परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ:

लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके कुछ करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिससे आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। इस समय किसी भी प्रकार का निवेश करना हानिकारक होगा।

मीन:

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी । यदि संपत्ति से संबंधित कोई कार्रवाई चल रही है तो उसमें कुछ विलंब होने की संभावना है। अगर आप धैर्य और संयम से प्रयास करेंगे तो आपको जल्द ही सफलता मिल सकती है।

Next Post

दुःखद: लक्सर की एसडीएम संगीता कन्नौजिया (Sangeeta Kannaujia) का एम्स में निधन। SDM के वाहन को ट्रक ने मारी थी जोरदार टक्कर

ऋषिकेश/मुख्यधारा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई लक्सर की एसडीएम को चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं बचाया जा सका। उनका ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। बताते चलें कि लक्सर की एसडीएम संगीता कन्नोजिया (Sangeeta Kannaujia) […]
IMG 20220908 WA0010

यह भी पढ़े