Image

नैनीताल में यशपाल आर्य के साथ हुई घटना से नाराज कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

admin
n

नैनीताल में यशपाल आर्य के साथ हुई घटना से नाराज कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

देहरादून/मुख्यधारा

नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ हुई घटना से नाराज कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस घटना से नाराज अनुसूचित जाति विभाग के कार्यक्रताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष के साथ व उनके अन्य साथियों के साथ मारमीट की गई और सरकार द्वारा उन लोगों पर कोई भी कार्रवाही नही की गई जिस से नाराज अनुसुचित जाति विभाग के कार्यक्रताओं ने देहरादून में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर पूरजोर विरोध किया इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी पुतला दहन किया गया।

यह भी पढ़ें : दुग्ध-दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने को राज्य एवं राज्य के बाहर से आने वाले उत्पादों के परीक्षण को एफडीए के साथ अभियान चलाने के निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिस प्रकार का व्यवहार नेता प्रतिपक्ष के साथ किया गया है वह बहुत ही निंदनीय है जो सरासर सरकार की नाकामियों को दिखाता है। और इतना सब होने के बावजूद भी उन लोगों पर कोई भी कार्यवाही सरकार द्वारा नही की जाती है तो इसका सरासर मतलब ये है कि सरकार की ही निगरानी में ये काम हुआ है।

पुतला दहन में कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल हुए जिसमें महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष डा जसविन्दर सिह गोगी, धर्मपाल घाघट, करन घाघट महानगर अध्यक्ष अनुसूचति विभाग, विकास नेगी प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग, अर्जुन सोनकर (पार्षद) प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिह, संजय गौतम, अशोक कुमार, नोहर सिह, पूनम सिह, प्रवेश सिघानिया, गगन घाघट, हिमांशु कटारिया, जगदीश धीमान, राहुल सोनकर, गुलसन कुमार, उषा जाटव व अन्य कार्यक्रता मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें : उत्तराखण्ड, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्य सचिव

Next Post

मोदी ने सुदर्शन चक्र से राष्ट्र सुरक्षा को अभेद्य बनाने का लिया संकल्प: महाराज

मोदी ने सुदर्शन चक्र से राष्ट्र सुरक्षा को अभेद्य बनाने का लिया संकल्प: महाराज देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर […]
s 1 13

यह भी पढ़े