Army truck fell into ditch in Ladakh: लद्दाख में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 9 जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, राहत बचाव जारी - Mukhyadhara

Army truck fell into ditch in Ladakh: लद्दाख में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 9 जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, राहत बचाव जारी

admin
IMG 20230819 WA0066

दुखद हादसा (Army truck fell into ditch in Ladakh): लद्दाख में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 9 जवान शहीद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, राहत बचाव जारी

मुख्यधारा डेस्क 

लद्दाख में शनिवार शाम को बड़ा सड़क हादसा (Army truck fell into ditch in Ladakh) हुआ। लद्दाख के क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत हो गई है। लेह के पास मौजूद क्यारी गांव में सेना का वाहन खाई में गिर गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में सेना के नौ जवानों की मौत हो गई है।

हादसे में 8 जवानों की मौत हुई थी और 2 घायल थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

IMG 20230819 WA0065

सेना अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित 9 जवान शामिल हैं। यह हादसा शाम 5.45 बजे के करीब हुआ है। खाई में गिरे वाहन में फंसे सभी जवान बुरी तरह तरह से जख्मी थे। उन्हें वहां से निकाल ऊपर सड़क पर लाया गया तो उनमें से आठ जवानों की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि दो घायलों को उपचार के लिए लेह स्थित सैन्य अस्पताल में लाया गया। जहां एक जवान की मौत हो गई। एक अन्य घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि बलिदानी और घायल जवान सेना की 311 मीडियर रेजिमेंट आर्टलिरी से संबंधित हैं।

यह भी पढें :  40 percent duty on onion exports : टमाटर के बाद प्याज के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला, एक्सपोर्ट पर लगाई 40 प्रतिशत ड्यूटी, अधिसूचना जारी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Next Post

20 Aug 2023 Rashiphal: जानिए आज इन राशि वाले जातकों का होने वाला है भाग्योदय 

20 Aug 2023 Rashiphal: जानिए आज इन राशि वाले जातकों का होने वाला है भाग्योदय दिनांक:- 20 अगस्त 2023 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन:- रविवार युगाब्दः- 5125 विक्रम संवत- 2080 शक संवत -1945 अयन – दक्षिणायण (याम्यायण) गोल – […]
Rashiphal 5

यह भी पढ़े