अगस्त क्रांति दिवस पर गैरसैंण पहुंचकर हरदा बोले- 2022 में सत्ता में आए तो गैरसैंण बनाएंगे स्थायी राजधानी - Mukhyadhara

अगस्त क्रांति दिवस पर गैरसैंण पहुंचकर हरदा बोले- 2022 में सत्ता में आए तो गैरसैंण बनाएंगे स्थायी राजधानी

admin
IMG 20200809 WA0016

गैरसैंण। अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर गैरसैंण पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, केदारनाथ विधायक मनोज रावत समेत तमाम कांग्रेसजनों ने वीर चंद्रसिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बाबा मोहन सिंह के सपनों को साकार करने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस ने मौका दिया तो बाबा मोहन सिंह के सपनों को गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाकर साकार किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर से विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पूर्व विधायक कर्णप्रयाग एपी मैखुरी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, ललित फर्सवाण, मनोज तिवारी, गणेश गोदियाल, हेमेश खर्कवाल, नगरपालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, रुद्रप्रयाग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, चमोली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीरेन्दर रावत सहित भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।

IMG 20200809 WA0013

यह भी पढ़ें : कोरोना अपडेट उत्तराखंड : आज 230 corona पाॅजीटिव और आठ मौतें

यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : देरादूण, दिल्ली व मुंबई में बैठकर आप भी जानिए कैसे जीते हैं पहाड़वासी ‘पहाड़ जैसा जीवन’। यहां बल्लियों के सहारे हो रही नदी पार

Next Post

चमोली से दु:खर खबर : पोखरी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार पर गिरा बोल्डर। मौत

गोपेश्वर। आज चमोली जनपद से दु:खद खबर सामने आ रही है। जहां पोखरी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई […]
car accident

यह भी पढ़े