कोरोना अपडेट उत्तराखंड : आज 230 corona पाॅजीटिव और आठ मौतें - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट उत्तराखंड : आज 230 corona पाॅजीटिव और आठ मौतें

admin 1
20200807 202610

देहरादून।  आज प्रदेश में 230 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में आठ और मरीजों की मौत हुई है। इस प्रकार अब उत्तराखंड में 3334 एक्टिव मामले हो गए हैं। प्रदेश में फिलहाल कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 63.68% बनी हुई है।

आज शाम 7:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन की अनुसार आज 3283 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 230 पॉजिटिव पाए गए हैं। आज विभिन्न हॉस्पिटल से 171 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 4062 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 186531 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 9744 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।

आज हरिद्वार जनपद में 127 मामले पाए गए हैं, जिनमें 65 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे व 62 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।

चमोली जिले से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। चंपावत से 7 लोग पॉजिटिव आए।

देहरादून से 34 मरीज पाए गए हैं। नैनीताल से 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पौड़ी गढ़वाल से 32 पॉजिटिव पाए गए। रुद्रप्रयाग जिले से 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 7 लोग सेना के जवान हैं।

टिहरी गढ़वाल से 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उधम सिंह नगर जिले से 19 लोग पॉजिटिव पाए गए और उत्तरकाशी जिले से 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इस प्रकार अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9632 पर पहुंच गया है,  जिनमें से 6134 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में 125 लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है और 39 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

बताते चलें कि गत दिवस 501 रिकॉर्ड मामले उत्तराखंड में पाए गए थे, जिससे प्रदेशवासियों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि कल के मुकाबले में आज थोड़ी सी राहत महसूस की जा रही है, लेकिन लगातार लगभग 200 से अधिक मामले पाए जाने से चिंता की बात स्वाभाविक है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं और टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही कोरोना से बचाव और जागरूकता के लिए नियमों का अनुपालन कढ़ाई के साथ किया जा रहा है और इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से जुर्माना लगाया जा रहा है, ताकि स्वयं के साथ ही दूसरों की जिंदगी के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके।

20200809 194033

20200809 194057

यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : देरादूण, दिल्ली व मुंबई में बैठकर आप भी जानिए कैसे जीते हैं पहाड़वासी ‘पहाड़ जैसा जीवन’। यहां बल्लियों के सहारे हो रही नदी पार

Next Post

अगस्त क्रांति दिवस पर गैरसैंण पहुंचकर हरदा बोले- 2022 में सत्ता में आए तो गैरसैंण बनाएंगे स्थायी राजधानी

गैरसैंण। अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर गैरसैंण पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, केदारनाथ विधायक मनोज रावत समेत तमाम कांग्रेसजनों ने वीर चंद्रसिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बाबा मोहन […]
IMG 20200809 WA0016

यह भी पढ़े