छाया उल्लास: बाबा केदारनाथ (baba kedar) धाम के कपाट खोले गए, सीएम धामी और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे - Mukhyadhara

छाया उल्लास: बाबा केदारनाथ (baba kedar) धाम के कपाट खोले गए, सीएम धामी और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे

admin
IMG 20220506 WA0025

रुद्रप्रयाग। अक्षय तृतीया पर मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। इसके साथ ही चार धाम की यात्रा भी शुरू हो गई थी। आज बाबा केदारनाथ (baba kedar) धाम के कपाट भी 6 महीने बाद पूरे विधि विधान के साथ खोले गए।

शुक्रवार सुबह 6:25 पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ (baba kedar) मंदिर के दरवाजे खुले। जिसके बाद रावल (मुख्य पुजारी) ने बाबा की डोली लेकर मंदिर में प्रवेश किया। इस मौके पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

केदारनाथ धाम के आसपास आज मौसम भी बहुत खराब है। भारी ठंड के बीच श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हुए हैं।

बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान भी सीएम धामी मौजूद थे। बाबा केदारनाथ (baba kedar) धाम के पूरे मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

इससे पहले गुरुवार को ही केदारनाथ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। कोरोना महामारी फैलने के बाद से यहां भक्तों को दर्शन की अनुमति नहीं थी। (baba kedar) कपाट खुलते ही बाबा की पूजा-आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने दोनों हाथ उठाकर बाबा केदारनाथ (baba kedar) के जयकारे लगाए।

IMG 20220506 WA0015

गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। कपाट खुलने के बाद धामी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पूजा की।

आज भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर पूजा की है। आज केदारनाथ (baba kedar) धाम के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों का एक बड़ा पड़ाव पूरा होगा। 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम की यात्रा को श्रद्धालु पूरा कर पाएंगे।

 

यह भी पढें: उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका। वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट (jot singh bisht) ने दिया इस्तीफा। बाबा केदार से मांगा आशीर्वाद

 

यह भी पढें: chardham yatra 2022: विधि-विधान के साथ खुले केदारनाथ (kedarnath) धाम के कपाट। सीएम पुष्कर धामी ने की पूजा-अर्चना, पीएम मोदी के नाम पहली पूजा

Next Post

सियासत: अलकनंदा और भागीरथी की आड़ में धूल झोंक रहे हैं दोनों मुख्यमंत्री: करण माहरा (karan mahra)

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा (karan mahra) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच हुए परिसंपत्ति समझौते की खबर को ऑई वाश करार दिया और कहा कि यह सिर्फ और […]
FB IMG 1651814394122

यह भी पढ़े