government_banner_ad दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ाया डीए, 3 फीसदी वृद्धि की गई - Mukhyadhara

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ाया डीए, 3 फीसदी वृद्धि की गई

admin
d 1 52

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ाया डीए, 3 फीसदी वृद्धि की गई

मुख्यधारा डेस्क

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दे दिया है। राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार की आयोजित कैबिनेट बैठक में यह एलान किया गया। सरकार ने डीए में 3 फीसदी वृद्धि की घोषणा की है। इससे अब कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी मिलेगी।

डीए की नई दर 1 जुलाई से लागू होगी। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक एरियर भी मिलेगा।

डीए में वृद्धि में देरी से कर्मचारियों में नाराजगी थी। फिर सरकार की फैसले के बाद आप राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता लागू करेगी।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : केदारनाथ सीट पर उपचुनाव को इस दिन होगा मतदान

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब महंगाई भत्ता 53 फीसदी हो गया है। इस बदलाव से एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही कर्मचारियों को बकाया राशि भी मिलने की संभावना है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में यह बढ़ोतरी उनके मूल वेतन के 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है।डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हो गया। अगर किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे 1500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : Spitting in food items: खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के विरुद्ध मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर सख्त कार्यवाही

केंद्र सरकार साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में डीए में संशोधन करती है। इसकी आधिकारिक घोषणा आमतौर पर बाद में की जाती है। डीए मौजूदा कर्मचारियों पर लागू होता है।

वहीं पेंशनभोगियों को डीआर मिलता है। डीए में बढ़ोतरी होने से सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। तकरीबन एक करोड़ सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगियों को सरकार के इस फैसला का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : फरार कैदी व बन्दी को शरण देने वालों की खैर नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनमानस को नहीं रख सकते अंधेरे में, अभियान चलाकर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करें हमारी 35 टीम, नहीं होगी लाइट/उपकरण की कमी : डीएम

जनमानस को नहीं रख सकते अंधेरे में, अभियान चलाकर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करें हमारी 35 टीम, नहीं होगी लाइट/उपकरण की कमी : डीएम 1500 नई स्ट्रीट लाइट की गई एक दिन में क्रय रिपेयर के लिए गई 2800 लाइट […]
j 1 14

यह भी पढ़े