गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का गूमखाल में जोरदार स्वागत - Mukhyadhara

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का गूमखाल में जोरदार स्वागत

admin
d 1 13

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का गूमखाल में जोरदार स्वागत

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखण्ड द्वारीखाल के गूमखाल बाजार में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

d 1 14

आज गढवाल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के गूमखाल पंहुचने पर द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं मण्डल अध्यक्ष सुखपाल सिंह नेगी जन प्रतिनिधियों एंव भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-दमाऊ एंव माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया।

यह भी पढें : सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत है कुमाउनी शास्त्रीय होली

महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा कर्मठ युवा जुझारू नेता निर्वतमान राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी को लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर पूरे उत्तराखण्ड का सम्मान किया है। अब सभी कार्यकताओं को पोलिंग बूथों के अनुसार जनता के बीच मे सरकार की उपलब्धियों को रखना है, जिससे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को रिकर्ड मतों से जीत हासिल हो।

d 2 3

इस अवसर पर विधायक लैन्सडाउन महन्त दलीप रावत, विधायक यमकेश्वर रेनु बिष्ट, जिला अध्यक्ष कोटद्वार बीरेन्द्र रावत, लोक सभा प्रभारी हेमन्त दिवेदी, पूर्व प्रमुख रविन्द्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन नेगी, अर्जुन कंडारी, विक्रम बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जून नेगी, प्रधान रेनू उनियाल, शोभा नैथानी, संजिता नेगी, कमलेश्वरी देवी, रविन्द्र डोबरियाल, जगमोहन देवरानी, प्रभाकर डोबरियाल, सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण सिंह बिष्ट, संजीव जुयाल, राजेश बिष्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढें : सरकारी स्कूल (Government School) का कमाल! 41 बच्चों का हुआ सैनिक स्कूल में चयन

Next Post

उत्तराखंड के 83 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा जागरूक : नमामि बंसल

उत्तराखंड के 83 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा जागरूक : नमामि बंसल देहरादून/मुख्यधारा संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि […]
u 1 1

यह भी पढ़े