भाजपा ने की जिला प्रभारियों व मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति - Mukhyadhara

भाजपा ने की जिला प्रभारियों व मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति

admin
FB IMG 1590601880988

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज पार्टी संगठन के लिए जिलों के प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भगत ने हरिद्वार के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पौड़ी के लिए प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, पिथौरागढ़ के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, उत्तरकाशी के लिए प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल व विनोद सुयाल को प्रभारी नियुक्त किया है।

रुद्रप्रयाग का अनिल शाही, टिहरी का प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, चमोली का विजय कप्रवान, देहरादून का प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, देहरादून महानगर का प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बागेश्वर का देवेंद्र ढैला, अल्मोड़ा का प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, चंपावत का प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, नैनीताल का प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी व उधमसिंहनगर का प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट को जिला प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी राजेंद्र भंडारी, युवा मोर्चा का कुलदीप कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा का कैलाश शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा का अनिल गोयल, ओबीसी मोर्चा का खिलेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा का राजेंद्र बिष्ट व अनुसूचित जाति मोर्चा का पुष्कर काला को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : corona-news : उत्तराखंड में आज 69 पॉजीटिव मामले। 469 पहुंचा आंकड़ा

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : आबकारी अधिकारियों के तबादले

Next Post

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी दौलत राम पाण्डेय एक दर्जन से ज्यादा विधाओं में हैं पारंगत

नीरज उत्तराखंडी  हुनर जन्मजात नहीं होता हुनर और योग्यता अर्जित की जाती है। व्यक्ति के पास यदि मनोबल का तूफान, दृढ इच्छा शक्ति का सागर, मेहनत और लगन रूपी पतवार हो तो वह न केवल जीवन में सहजता से कठिनाइयों का […]
daulat 1

यह भी पढ़े