बदलाव : भाजपा (B J P) आलाकमान ने चार प्रदेश अध्यक्ष बदले, इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी - Mukhyadhara

बदलाव : भाजपा (B J P) आलाकमान ने चार प्रदेश अध्यक्ष बदले, इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

admin
bjp 1

बदलाव : भाजपा (B J P) आलाकमान ने चार प्रदेश अध्यक्ष बदले, इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यधारा डेस्क

भाजपा हाईकमान ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज कई बदलाव किए। भाजपा ने चार प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। देश में अगले साल लोकसभा चुनाव हैं।

 

 

 

 

ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किया गया है। जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला (IAS transfer in Uttarakhand)

बता दें कि सोमवार 3 जुलाई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद ये फैसला किया गया। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। एक तरफ विपक्ष जहां भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन तैयार करने की कोशिशों में जुटा है, वहीं अब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव चलने की तैयारी में है।

ये भी कहा जा रहा है कि कुछ बड़े नेताओं को संगठन में इसलिए भेजा गया है ताकि जमीन पर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत किया जा सके।

यह भी पढें : Sawan : इस बार सावन 2 महीने का होगा, 19 साल बाद पड़ रहा है ये शुभ संयोग, आठ सोमवार पड़ेंगे, यह है वजह

b 1 1

b 2

b 3

b 4

यह भी पढें : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर एक स्वादिष्ट जंगली फल है ‘तिमला’ Timla

Next Post

भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 51 में व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की मुलाकात

भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 51 में व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की मुलाकात देहरादून/मुख्यधारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जाखन में भाजपा […]
j 1 1

यह भी पढ़े