भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी हुए कोरोना पॉजीटिव - Mukhyadhara

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी हुए कोरोना पॉजीटिव

admin
banshidhar bhagat

देहरादून। पुत्र के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
बंशीधर भगत ने जानकारी दी है कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट संक्रमित आई है। उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए बीते हफ्ते उनके संपर्क में आए हुए सभी लोगों से अपने टेस्ट कराने की अपील की है।
बताते चलें कि श्री भगत के पुत्र विकास भगत की रिपोर्ट गत दिवस संक्रमित पाई गई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

20200829 132810
यह भी बताते चलें कि बीती 21 अगस्त को देहरादून यमुना कालोनी में उनके गृह प्रवेश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्री, विधायक और पत्रकार शामिल हुए थे। इसके बाद 24 अगस्त को विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी में वापस लिए जाने वाले दिन भी पत्रकार समेत कई लोग मौजूद रहे थे। हालांकि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया था, लेकिन अब बंशीधर भगत पॉजीटिव पाए गए हैं तो कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की चिंता स्वाभाविक है।

Next Post

रुद्रप्रयाग : सरकार पर जिला कांग्रेस कमेटी ने लगाए युवाओं को बेरोजगार करने के आरोप

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने प्रवासियों के रोजगार हेतु केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार प्रवासियों को रोजगार देने मे […]
congress 1

यह भी पढ़े