Image Image

राजपुर वार्ड 4 में विकास योजनाओं का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

Mukhyadhara
IMG 20261018 WA0040
  • वार्ड 4 राजपुर में विकास योजनाओं का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 04 राजपुर में विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पित योजनाओं में प्रमुख रूप से रुपये 13.23 लाख की लागत से राजपुर के काठबंगला भाग-2 में निर्मित सामुदायिक भवन तथा लगभग रुपये 13 लाख की लागत से वार्ड संख्या 04, राजपुर के ढाकपट्टी में निर्मित सड़क शामिल हैं। इन दोनों विकास कार्यों पर कुल रुपये 26.23 लाख की धनराशि व्यय की गई है।

IMG 20261018 WA0043 IMG 20261018 WA0042

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने और आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

इन विकास योजनाओं के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी, वहीं सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। कैबिनेट मंत्री ने सभी क्षेत्रवासियों को दुर्गा अष्टमी की बधाई और शुभकामनायें दी।

IMG 20261018 WA0041

इस अवसर पर पार्षद महिमा पुण्डीर, बीजेपी प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, मण्डल महामंत्री अल्का कुल्हान, मोहित अग्रवाल, सुधीर पुण्डीर, रामसेवक यादव, भरत सिंह नेगी, भानु प्रकाश, अजीत सिंह, अंकुल, अजय राणा, योगेश योगी, मनोज उनियाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी के कांग्रेस प्रभारी बने अभिषेक सिंह

उत्तरकाशी के कांग्रेस प्रभारी बने अभिषेक सिंह विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सौंपी जिलों की जिम्मेदारी उत्तरकाशी/मुख्यधारा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश […]
IMG 20261019 WA0001

यह भी पढ़े