कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने लिया जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद - Mukhyadhara

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने लिया जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद

admin
g 1 8

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने लिया जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद

हरिद्वार/मुख्यधारा

शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से उनके आश्रम में पहुंचकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आशीर्वाद लिया और साथ ही उन्होंने आश्रम में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भी भाग लिया। आजकल आजकल पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं।

यह भी पढें : रेड अलर्ट(red alert for heavy rain): यहां 14 अगस्त को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

इस अवसर पर शंकराचार्य महाराज ने कहा कि गणेश जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड में ग्राम विकास और कृषि विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग तेजी से कार्य कर रहा है कैबिनेट मंत्री के रूप में गणेश जोशी के कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न योजना के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को बहुत फायदा हो रहा है और सैनिक कल्याण मंत्री ने जिस तरह से सैन्यधाम के निर्माण में युद्ध स्तर पर कार्य किया है वह सराहनीय है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद और उनकी सलाह हमें अपने कर्तव्य का बोध कराती है और उनके आशीर्वाद से हम विभिन्न कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढें : red alert for heavy rain in Uttarakhand: उत्तराखंड में आज इन जिलों में भारी बारिश के कारण बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी

उन्होंने पुरुषोत्तम मास के बारे में कहा कि इस मास में श्रीमद् भागवत कथा का विशेष महत्व है।

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड-हिमाचल (Uttarakhand-Himachal) में बारिश का कहर, सोलन में बादल फटने और शिमला में भूस्खलन होने से मंदिर बह गया, 15 से अधिक लोगों की मौत, वीडियो

बड़ी खबर: उत्तराखंड-हिमाचल (Uttarakhand-Himachal) में बारिश का कहर, सोलन में बादल फटने और शिमला में भूस्खलन होने से मंदिर बह गया, 15 से अधिक लोगों की मौत, वीडियो राहत बचाव जारी मुख्यधारा डेस्क पूरा देश 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस मनाने […]
b 1 7

यह भी पढ़े