मंत्री हरक सिंह ने आयुर्वेदिक रक्षा किट देकर बढ़ाया पार्षदों का हौसला - Mukhyadhara

मंत्री हरक सिंह ने आयुर्वेदिक रक्षा किट देकर बढ़ाया पार्षदों का हौसला

admin
IMG 20200526 WA0022

कोटद्वार। कैबिनेटमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत जी द्वाराआज वन विभाग के अभयारण्य हाल में नगर निगम कोटद्वार के पार्षदों को आयुर्वेदिक रक्षा किट सेनिटाइजर, मास्क भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है, ऐसे में इस महामारी से जूझ रहे डॉक्टर, मेडिकल, स्टाफ,पर्यावरण मित्र, पुलिस प्रशासन का सम्मान किया जाना आवश्यक है।

IMG 20200526 WA0023

नगर निगम पार्षदों पंचायत प्रतिनिधियों तथा इस सेवा में लगे पत्रकार मीडिया कर्मी की भी जागरूकता फैलाने में अहम भागीदारी है। इनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करना भी हमारी नैतिक दायित्व है।  मंत्री ने बताया कि जो प्रवासी जन वापस लौटे हैं, उनकी सेवा, विवरण एकत्र कर स्वरोजगार की योजना गठित की जायेगी। ऐसी निर्णय कैबिनेट में लिया गया है। वे सम्पूर्ण प्रदेश में श्रम व आयुष विभाग के माध्यम से सहायता पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, किन्तु इस विधानसभा का विधायक होने के नाते वे किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने देंगे।
उन्होंने नगर निगम कोटद्वार के पूरे 40 पार्षदों को श्रम विभाग द्वारा तैयार 50-50 खाद्यान किट जरूरतमंदों को देने के लिए तथा अपने परिजनों के लिए प्रत्येक को 2 पैकेट काढ़ा, 10 सेनिटाइजर, 50 मास्क आदि वितरित किए।
इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, सहायक नगरआयुक्त, सफाई निरीक्षक तथा पत्रकार व मीडियाकर्मी को भी उपरोक्त सामग्री बांटी गई। साथ ही प्रत्येक पाषर्द को उनके क्षेत्र में कार्य कराने हेतु 2-2 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की।

IMG 20200526 WA0024

Next Post

Corona-virus-uttarakhand : आज पौड़ी व टिहरी पर कोरोना भारी। कुल हुए 438

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड में आज 38 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। सर्वाधिक मामले पौड़ी गढ़वाल एवं टिहरी जिले से आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में आंकड़ा 438 हो गया है। दोपहर दो बजे जारी हैल्थ […]
Pauri dist 3

यह भी पढ़े