भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में शुरू, पीएम Modi आज करेंगे रोड शो, इन मुद्दों पर पार्टी करेगी मंथन - Mukhyadhara

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में शुरू, पीएम Modi आज करेंगे रोड शो, इन मुद्दों पर पार्टी करेगी मंथन

admin
modi 1

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में शुरू, पीएम मोदी (Modi)आज करेंगे रोड शो, इन मुद्दों पर पार्टी करेगी मंथन

मुख्यधारा डेस्क

राजधानी दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय आज और कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में हो रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएस संतोष समेत अन्य नेता मौजूद हैं। भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने, इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत साल 2024 में लोकसभा चुनाव समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़े : Nepal Plane Crash Video : यूपी से नेपाल घूमने गए चार दोस्तों ने सोचा भी नहीं होगा यह अंतिम सफर होगा, विमान हादसे के समय चारों ‘फेसबुक लाइव’ थे-उसी दौरान मौत ने मारा झपट्टा

‌ बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। ऐसे में चर्चा है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। जिस पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लग सकती है। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे। दो दिन की इस मीटिंग से पहले आज भाजपा दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी का मेगा रोड शो भी करेगी। ये रोड शो दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा। बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: प्रदेश में 18 व 19 जनवरी को Rain And Snow की चेतावनी

भाजपा की प्रवास योजना और बूथ स्तर की टीमों को मजबूत करने पर पार्टी का फोकस रहेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव में नेताओं को दी जाने वाली जिम्मेदारियों पर भी चर्चा होगी। कुछ नेताओं को चुनावी राज्यों में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टी उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो जनता की जरूरतों को भी पूरा करे और भावनात्मक रूप से भी जोड़े। मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा होगी।

यह भी पढ़े : दर्दनाक हादसा (Plane crash in Nepal) : नेपाल में प्लेन क्रैश, अभी तक 35 लोगों की मौत, 72 यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया है कि पार्टी नेता किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तावड़े ने बताया कि सेवा, संगठन और समर्पण, विश्व गुरु भारत, सुशासन सर्वप्रथम, मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, वंचितों का सशक्तीकरण, समावेशी और सशक्त भारत एवं संस्कृति के वाहक जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

Next Post

नैनीताल: DM के निर्देश पर सार्वजनिक शौचालय (public toilet) को मिलेगा व्यवासियक रूप

नैनीताल: DM के निर्देश पर सार्वजनिक शौचालय (public toilet) को मिलेगा व्यवासियक रूप सतत विकास का नमूना पेश करेगा भटेलिया,मुक्तेश्वर का सार्वजनिक शौचालय नैनीताल/मुख्यधारा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सार्वजनिक शौचालय को व्यावसायिक रूप देकर सतत विकास का नमूना पेश […]
nenital 1 1

यह भी पढ़े