बड़ी खबर: कांग्रेस सरकार बनने पर उत्तराखंड में होगा 'चार धाम चार काम' का नया विभाग: गौरव बल्लव - Mukhyadhara

बड़ी खबर: कांग्रेस सरकार बनने पर उत्तराखंड में होगा ‘चार धाम चार काम’ का नया विभाग: गौरव बल्लव

admin
1644299653341

मुख्यधारा/देहरादून 

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान की कड़ी निंदा की है। उन पर उत्तराखंड आगमन के दौरान चार धाम का अपमान करने का आरोप है।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. गौरव बल्लव ने कहा कि आगामी 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड की जनता द्वारा सबक सिखाए जाने का परिणाम मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उत्तराखंड के स्वाभिमान और चार धाम का अपमान किया है, किंतु उत्तराखंड के हितों की बात करने वाले भाजपा नेताओं ने इस संबंध में एक शब्द भी नहीं कहा। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

गौरव बल्लव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर चार धाम चार काम का नया विभाग बनाया जाएगा। इस विभाग का अलग से कैबिनेट मंत्री होंगे, जिसमें विभाग का सचिव वरिष्ठ अधिकारी होगा।

यही नहीं बल्लभ ने कहा कि एक साल बाद जनता के सामने इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी और सार्वजनिक किया जाएगा कि इस वर्ष कितने लोगों को रोजगार मिला। स्वास्थ्य सेवाओं का पूरी जानकारी दी जाएगी। 5 लाख परिवारों को 40 हजार रुपए सालाना देने की योजना और गैस सिलेंडर के दाम की पूरी डिटेल होगी,। जिससे सभी के सामने सारी चीजें स्पष्ट होंगी।

गौरव बल्लव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने इस कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में पूरी तरह असफल रही। यही कारण है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की हकीकत समझ चुकी है और उनके बहकावे में नहीं आने वाली।

Next Post

ब्रेकिंग: दुविधा में फंसे पुलिसकर्मी। परिजनों ने राजनीतिक दलों का साथ दिया तो होगी कार्यवाही

मुख्यधारा/देहरादून उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के लिए गर्म दूध की स्थिति बन गई है। अब पुलिस कर्मियों के परिजन यदि विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार में सम्मिलित होते हैं तो ऐसे पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। यही नहीं यदि […]
images 82

यह भी पढ़े