Chartham yatra-2024: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जयकारों से गूंजी केदारपुरी, सीएम धामी समेत हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद - Mukhyadhara

Chartham yatra-2024: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जयकारों से गूंजी केदारपुरी, सीएम धामी समेत हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

admin
IMG 20240510 WA0005

Chartham yatra-2024: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जयकारों से गूंजी केदारपुरी, सीएम धामी समेत हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा

Chartham yatra-2024: धार्मिक दृष्टि से देवभूमि उत्तराखंड के लिए आज बहुत ही पावन दिन है। इसके साथ आज अक्षय तृतीया भी है। शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 7 बजे विधि-विधान के साथ खुल गए हैं।

इस दौरान मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया गया। इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है। कुछ देर बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुल जाएंगे, जबकि बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन 12 मई से होंगे।

सबसे पहले प्रशासन की मौजूदगी में केदारनाथ मंदिर का मुख्य द्वार का ताला खोला गया। इसके बाद गर्भ गृह का द्वार खोल दिया गया। गर्भगृह में रावल और मुख्य पुजारी की ओर से पूजा अर्चना के साथ ही आम दर्शन शुरू कर दिए गए।

IMG 20240510 WA0007

पहले दिन सुबह से शाम 5 बजे तक लगातार दर्शन जारी रहेंगे। इसके बाद 11 मई शनिवार को केदारनाथ में रक्षक देवता के रूप में भगवान भैरवनाथ के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की आरती और भोग प्रसाद व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

IMG 20240509 WA0020

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के अवसर पर पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। सीएम धामी ने बाबा केदार के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए।

केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के मुताबिक 9 मई की शाम 4 बजे जब बाबा के पंचमुखी डोली केदारधाम पहुंची, उस वक्त 5 हजार लोग मौजूद थे।

चार धाम यात्रा के लिए अभी तक 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

चार धाम यात्रा 2024 के लिए अब तक 22.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले साल रिकॉर्ड 55 लाख लोगों ने दर्शन किए थे। बता दें कि केदारनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भगवान शिव का पवित्र धाम है। हर साल यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं।

केदारनाथ की गणना भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग और पंच केदार में भी की जाती है। केदारनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है। इस वजह से मंदिर का महत्व अधिक बढ़ जाता है। केदारनाथ चार धाम में से एक प्रमुख धाम माना जाता है।

IMG 20240510 WA0006

बता दें कि पिछले साल रिकॉर्ड 55 लोग पहुंचने से व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थीं। इसी से सबक लेते हुए उत्तराखंड पुलिस और पर्यटन विभाग ने पहली बार चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की प्रतिदिन की संख्या सीमित कर दी है। पिछले साल चारों धामों में रोजाना 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे रहे थे।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के मुताबिक एक दिन में 15 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम, 16 हजार लोग बद्रीनाथ धाम, 9 हजार श्रद्धालु यमुनोत्री तो 11 हजार लोग गंगोत्री में दर्शन कर सकेंगे। यानी चारों धाम में रोजाना 51 हजार लोग दर्शन करेंगे।

Next Post

Gangotri-Yamunotri: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले

गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले  नीरज उत्तराखंडी/मुख्यधारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर (Gangotri-Yamunotri) के कपाट धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। इस अवसर […]
images 20

यह भी पढ़े