Header banner

केदारनाथ उपचुनाव : सीएम धामी ने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में बाइक पर सवार होकर किया प्रचार, सुरक्षाकर्मी पीछे-पीछे दौड़ते रहे

admin
IMG 20241112 WA0018

केदारनाथ उपचुनाव : सीएम धामी ने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में बाइक पर सवार होकर किया प्रचार, सुरक्षाकर्मी पीछे-पीछे दौड़ते रहे

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा

महाराष्ट्र, झारखंड के बाद केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर उत्तराखंड में सियासी माहौल गर्माया हुआ है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है।

मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए प्रचार किया है। इस दौरान सीएम धामी बाइक भी चलाते हुए नजर आए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के पीछे-पीछे उनके सुरक्षाकर्मी दौड़ते रहे । सीएम धामी चन्द्रापुरी के स्यालसौड में रैली भी की। इस रैली में सीएम धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और रेखा आर्य भी शामिल हुईं।

भाजपा के लिए केदारनाथ सीट का उपचुनाव उसकी प्रतिष्ठा से जुड़ा है और उसके सामने अपनी इस सीट को बचाए रखने की चुनौती है। इसे देखते हुए भाजपा संगठन व सरकार दोनों ही मोर्चे पर डटे हैं। अब जबकि मतदान की तिथि नजदीक आ रही है तो भाजपा अपने चुनाव अभियान को और तेज करने जा रही है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट 15 नवंबर तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करने के साथ ही 14 नवंबर को गोचर मेले में शामिल होंगे।

बता दें कि केदारनाथ उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में दोनों ही मुख्य पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं ने इन दिनों रुद्रप्रयाग में डेरा डाल रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता और कैबिनेट मंत्री क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

Next Post

उत्तरकाशी : डामटा में यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया प्रतिभाग, की अनेक घोषणाएं

उत्तरकाशी : डामटा में यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया प्रतिभाग स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने मेले में जुटे ग्रामीणों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य में […]
IMG 20241112 WA0005

यह भी पढ़े