दु:खद: तीनधारा के पास ट्रक खाई में गिरा। दो की मौत, सात घायल - Mukhyadhara

दु:खद: तीनधारा के पास ट्रक खाई में गिरा। दो की मौत, सात घायल

admin
IMG 20220203 WA0013

देवप्रयाग/मुख्यधारा

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकेश की ओर आ रहे एक ट्रक तीनधारा के पास गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस कार्यालय टिहरी गढ़वाल के मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक संख्या यूए07टीए-4601 श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। आज प्रात: करीब छह बजे जैसे ही वह टिहरी गढ़वाल के थाना देवप्रयाग की चौकी बचेलीखाल क्षेत्रान्तर्गत भरपूर मोड़, तीनधारा के पास पहुंचा, अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

IMG 20220203 WA0012

सूचना पर तत्काल थाना देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवप्रयाग पहुँचाया गया। घायलो ने बताया कि वे लोग मजदूरी का कार्य करते हैं तथा उन्हें ट्रक चालक द्वारा बिठाया गया था। मौके पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ ने खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में अभी तक 7 व्यक्ति घायल हुए हैं व 2 व्यक्ति मृतक हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आने के कारण दुर्घटना घटित हुई होगी।

IMG 20220203 WA0009

घायलों का नाम:-

  • राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उम्र 25 वर्ष
  • दिनेश कुमार पुत्र कलवाराम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
  • मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उम्र 26 वर्ष
    सतीश पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी नजीबाबाद उम्र 32 वर्ष
  • विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
  • उमेर पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र 15 वर्ष
  • वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष

मृतकों का नाम:-

  • योगराज पुत्र रेवती निवासी ग्राम रतन टांडा, थाना मंडावली,जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश। उम्र 40 वर्ष।
  • दूसरे मृतक के नाम पते के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

यह भी पढें: सियासत: ‘यमकेश्वर के मांझी’ ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस को दिया समर्थन

 

यह भी पढें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: डोईवाला में दिल्ली वाले दल वर्सेज उत्तराखंड क्रांति दल से दिलचस्प हुआ मुकाबला

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: कांग्रेस ने उतारे अपने 30 स्टार प्रचारक। देखें सूची

 

यह भी पढें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: जानिए रुद्रपुर के चुनावी अखाड़े में कौन है बाहुबली। किसे बता रहे हैं भल्लालदेव! देखें वीडियो

Next Post

गुड न्यूज़: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्रा का 7.5 लाख सालाना पैकेज में कैंपस प्लेसमेंट

30 कंपनियों ने पिछले एक माह में विश्वविद्यालय में चलाई प्लेसमेंट ड्राइव फार्मा, आई.टी., एजुकेशन, इंश्योरेंस सैक्टर में रोजगार के बेहतर विकल्प देहरादून/मुख्यधारा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। आई.टी., फार्मा, एजुकेशन, इंश्योरेंस  […]
IMG 20220203 WA0017

यह भी पढ़े