द्वारीखाल: कार्यो की स्पष्ट जानकारी न देने पर ब्लॅाक प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने जताई कड़ी नाराजगी। अधिकारियों को दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश - Mukhyadhara

द्वारीखाल: कार्यो की स्पष्ट जानकारी न देने पर ब्लॅाक प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने जताई कड़ी नाराजगी। अधिकारियों को दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

admin
1658649972736
  • एक सप्ताह में योजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश 
  • प्रमुख द्वारीखाल ने ली विकास कार्यो की समीक्षा बैठक

द्वारीखाल/मुख्यधारा

ब्लॅाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा (Mahendra Rana) ने विकासखण्ड द्वारीखाल मुख्यालय में विभागवार समीक्षा बैठक की। इस दौरान विकासखण्ड द्वारा राज्य वित्त 14 वित्त, 15 वित्त के कार्यो की समीक्षा बैठक में लेखाकार द्वारा स्पष्ट जानकारी न देने पर प्रमुख द्वारा नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी लेखाकार, खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की जायेगी, इस पर विशेष ध्यान दिया जाये।

IMG 20220723 WA0036

लेखाकार पी.डी. सनवाल ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कुल 55 योजनायें स्वीकृत थी, जिसमें से 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा अन्य कार्य प्रगति पर हैं। 42.50 लाख रू0 निर्माण कार्य पर व्यय हो चुके हैं। वर्ष 2021-22 राज्य वित्त में 26 योजनायें स्वीकृत हुई हैं। 14 पूर्ण हुई हैं तथा केन्द्रिय वित्त में 50.13 लाख प्राप्त हुये, जिसमें 17 योजनायें स्वीकृत थी तथा एक योजना पूर्ण हुई।

वर्ष 2022-23 में बजट प्राप्त नहीं हुआ। 15 वित्त में 31 योजनायें प्रस्तावित की गई। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे योजनाओं का स्थलीय सत्यापन भी करवाये। निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करवाते हुए, प्रगति आख्या प्रस्तुत करे तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे।

मनरेगा के कार्यो की समीक्षा में डी.पी.ओ. अशवत बड़थ्वाल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में मनरेगा में कार्य स्वीकृत हैं, योजना पर कार्य गतिमान है। विकासखण्ड में 1 अप्रैल 2022 से अब तक 47528 श्रम दिवस सृजित किये गये, जिसमें एक करोड़ एक लाख 23 हजार चार सौ चौसठ रू0 का भुगतान अकुशल श्रमिकों को किया गया। सामग्री अंश में 1 करोड़ 46 लाख देनदारी है। 1 करोड़ 17 लाख रू0 की एम.आई.एस. की फीडिंग की जा चुकी है। इस पर प्रमुख द्वारा निर्देशित किया गया कि रोजगार परक योजना के व्यक्तिगत लाभार्थी योजना में मुर्गी बाड़ा, बकरी बाड़ा, गौशाला, नै पिट इत्यादि निर्मित किये जायें तथा योजनाओं का भौतिक सत्यापन करें और कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

IMG 20220723 WA0029

प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में 51 आवास स्वीकृ,त 30 आवास पूर्ण, 21 आवास प्रगति पर, 15 दिन में पूर्ण हो जायेंगे। वर्ष 2021-22 में 8 आवास स्वीकृत, 3 पूर्ण, 5 प्रगति पर, 1 माह में पूर्ण हो जायेंगे। आवास निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष घ्यान दें एवं आवास निर्माण कार्य समय से पूूर्ण करवायें।

एन.आर.एल.एम. की समीक्षा में बी.एम.एम. शोरभ निर्मोही द्वारा बताया गया कि सी.सी.एल. में 155 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 72 सी.सी.एल. किये गये। ग्राम संगठन 48 तथा 3 कलस्टर गठन किये गये। मुख्यमंत्री प्रोतसाहन राशि 226 समूह को 12000 रू0 के हिसाब से प्रेषित किये गये, 25 स्वयं सहायता समूह अवेदन हेतु प्रेषित किये गये। लखपती दीदी एप्प का सर्वे का कार्य शुरू किया गया है।

प्रमुख (Mahendra Rana) द्वारा निर्देशित किया गया है कि बी.एम.एम. ग्रामों में जाकर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से विचार विमर्श कर उनको योजनाओं से लाभान्वित करें।

ग्राम पंचायत की समीक्षा बैठक में सज्जन सिंह रावत सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में 97 ग्राम पंचायतों में 6 करोड़ 86 लाख 4 हजार रू0 की धनराशि प्रप्त हुई है, जिसमें 4 करोड़ 92 लाख 5 हजार रू0 की धनराशि ग्राम पंचायत द्वारा योजनाओं पर व्यय की गई है। जिसमें 298 योजनायें पूर्ण हो गई हैं तथा 56 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर हैं।

उक्त सम्बन्ध में प्रमुख (Mahendra Rana) द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्ष 2020-21, 2021-22 व 2022-23 की योजनावार व्यय विवरण सहित एवं ग्राम पंचायतों में निरीक्षण कर निरीक्षण अख्या खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध करायें।

IMG 20220723 WA0031

पंचायत भवन की प्रगति समीक्षा में हतनूड़ लं0 ग्राम पंचायत में जिला योजना एवं पंचायतराज विभाग से 24 लाख रू0 की धनराशि से पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

निम्न पंचायत भवन में कार्य प्रगति पर है:-

  • गूम ढा0
  • बखरोडी गॉव
  • गूम लंगूर
  • रिंगवाडगांव
  • जमेली
  • बिरमोली
  • जल्ठा
  • पाटली

प्रमुख द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त पंचायत भवनों के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें एवं निर्माण कार्य समय से पूर्ण करें।

राशन कार्ड की समीक्षा बैठक के दौरान सहायक विकास अधिकारी पं0 द्वारा बताया गया कि वर्तमान में राशन कार्डो की जॉच जारी है, लेकिन कतिपय राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षक राशन कार्ड सत्यापन में सहयोग नहीं कर रहे हैं। प्रमुख द्वारा अवगत कराया गया कि आप लिखित रूप में प्रस्तुत करें तथा पात्र परिवारों के अन्त्योदय राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड बनाने की औपचारिकता पूर्ण करें, जिससे पात्र परिवारों को खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सके।

अभी तक विकास खण्ड में 773 कार्ड निरस्त किये जा चुके हैं। जिसमें अन्त्योदय के 183 राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य योजना के 519 राशन कार्ड एवं राज्य खाद्य सुरक्षा के 71 राशन कार्ड निरस्त किये जा चुकेे हैं।

समाज कल्याण की समीक्षा बैठक में सज्जन सिंह रावत सहा0 समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन, विकलंग पेंशन और किसान पेंसन का सत्यापन कार्य चल रहा है। सत्यापन के बाद ही सम्बन्धित पेंसन धारकों को पेंसन उपलब्ध हो पायेगी। प्रमुख (Mahendra Rana) द्वारा निर्देशित किया गया है कि विकासखण्ड में कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिये सम्बंधित अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

IMG 20220723 WA0028

इस मौके पर प्रमुख द्वारा विकास खण्ड के प्रतेक पटल का निरीक्षण कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

प्रमुख (Mahendra Rana) के निर्देशानुसार विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आधार कार्ड बनाने का कार्य 23-07-2022 से शुरू किया गया है। सभी कर्मचारी अधिकारी इसका प्रचार-प्रसार करवाएंगे।

 

यह भी पढें : यह भी पढें : अजब-गजब Virul video : …इतनी भी क्या जल्दी, देखें बस व ट्रक ने अन्य वाहनों को कैसे रौंदा!!

Next Post

Earthquake in uttarkashi uttarakhand : उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

उत्तरकाशी/मुख्यधारा उत्तरकाशी जनपद में आज भूकंप के झटके (Earthquake in uttarkashi uttarakhand) महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के मुताबिक आज उत्तरकाशी […]
earthquake

यह भी पढ़े