CM धामी ने लखनऊ में की UP विधानसभा अध्यक्ष हृदय से भेेंट - Mukhyadhara

CM धामी ने लखनऊ में की UP विधानसभा अध्यक्ष हृदय से भेेंट

admin
IMG 20211117 WA0039

लखनऊ/देहरादून, मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने शाल एवं विधानसभा का मोमेंटो भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को स्वरचित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्रष्टा, दृष्टि और दर्शन, अथर्ववेद का मधु, ज्ञान का ज्ञान, मधु अभिलाषा हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ, राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ अर्न्तसंवाद एवं संसदीय दीपिका की मासिक पत्रिका भी भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी पुस्तक के लेखन शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं भारतीय सांस्कृतिक एवं आर्थिक दर्शन का जिस तरह विश्लेषण किया गया है, वह जन-जन के लिए उपयोगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। यहां के विद्यार्थी जीवन से लेकर राजनीति के क्षेत्र में आने तक उनका लखनऊ से जुड़ाव रहा है। लखनऊ प्रवास के बीच उनकी विश्व संवाद केन्द्र में विधानसभा अध्यक्ष श्री दीक्षित जी से भेंट होती रहती थी। उन्हें राजनैतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मामलों में श्री दीक्षित का सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। इन सब स्मृतियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें प्रथम बार लखनऊ आने का अवसर प्राप्त हुआ है। लखनऊ आने पर सर्वप्रथम उन्होंने अपने अग्रजों और मार्गदर्शकों से भेंट करने का कार्यक्रम बनाया है। अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है। उनकी पुस्तकें और उनके सम्पादकीय लेख उन्हें सदैव प्रेरणा देते रहे हैं और भविष्य में भी प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।

 

यह पढ़े : गुड न्यूज: अब “अपणि सरकार” व उन्नति पोर्टल में घर बैठे उठा सकेंगे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित 75 सेवाओं का लाभ। CM धामी ने किया उदघाटन

 

यह पढ़े :Tourism : पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला इन तीन श्रेणी में अवार्ड

 

यह पढ़े :गुड़ न्यूज : 13 उत्कृष्ट किसानों को उत्तराखंड सरकार देगी सहकारिता रत्न पुरस्कार

 

यह पढ़े : उत्तराखंड : वीर सपूतों की जन्मस्थली ‘सवाड़’ गांव के इतिहास में जुड़ा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम

 

यह पढ़े : पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड को मिले तीन बेस्ट पुरस्कारों के साथ CM से मिले पर्यटन मंत्री

 

Next Post

Breaking: CM की घोषणाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित शासनादेश इस माह के अंत तक करें जारी : आनंद बर्द्धन

अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की परिवहन एवं ग्रामीण निर्माण विभाग से संबंधी CM की घोषणाओं की समीक्षा देहरादून/मुख्यधारा अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में परिवहन एवं ग्रामीण निर्माण विभाग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री की घोषणाओं की […]
1637167237225 2

यह भी पढ़े