CM पुष्कर सिंह धामी ने जनता दर्शन हॉल में सुनी जन समस्याएं - Mukhyadhara

CM पुष्कर सिंह धामी ने जनता दर्शन हॉल में सुनी जन समस्याएं

admin
PicsArt 07 09 01.37.39

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।

PicsArt 07 09 01.37.05

मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

Next Post

Breaking : देहरादून में इन पुलिस निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर

देहरादून/मुख्यधारा देहरादून एसएसपी ने दो पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरित होने वाले निरीक्षकों मेें प्रभारी निरीक्षक एसओजी ऐश्वर्या पाल को प्रभारी निरीक्षक कैंट बनाया गया है, जबकि वर्तमान में कैंट निरीक्षक विद्या भूषण नेगी को पुलिस कार्यालय […]
IMG 20210709 WA0019

यह भी पढ़े