ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के दून आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ करें पूर्ण : राधा रतूड़ी - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के दून आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ करें पूर्ण : राधा रतूड़ी

admin
1670325766007

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

IMG 20221206 WA0033

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाए। अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

IMG 20221206 WA0039 IMG 20221206 WA0038

इस अवसर पर सचिव हरीश चन्द्र सेमवाल, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन, डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट तथा प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें : Good News : इस विभाग में खुलने जा रहा है नौकरियों का पिटारा, आज होगी अहम बैठक

Next Post

ब्रेकिंग: मंत्री Satpal Maharaj की सख्ती के बाद यहां NH ने खराब गुणवत्ता वाली सड़क को उखाड़ा। संबंधित कंपनी पर तय की जिम्मेदारी

महाराज का एक्शन, हरकत में आए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 की खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी पर तय की गयी जिम्मेदारी देहरादून/मुख्यधारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 128.00 से किमी0 158.00 (बीरोंखाल से […]
1670333427352

यह भी पढ़े