Image Image

37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन

Mukhyadhara
IMG 20260917 WA0001
  • 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून/मुख्यधारा

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काउ ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कैलेंडर की इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया।

IMG 20260917 WA0000

प्रतियोगिता में 8 राज्यों – हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड से अंडर-14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के 900 एथलीटों ने 128 इवेंट में प्रतिभाग किया।

परिणाम

बालक वर्ग में हरियाणा की टीम 266 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि उत्तर प्रदेश 264 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी हरियाणा ने 223 अंक के साथ चैंपियनशिप जीती और उत्तर प्रदेश 191 अंक के साथ।

इस अवसर पर संजय जोशी, ओलंपियन ओपी सिंह, सहायक खेल निदेशक राजेश मंगाई, सचिवालय प्रशासन सचिव युगल किशोर पंत, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा, जितेन्द्र नेगी, सुबोध चौधरी, विजय चौधरी, विकास नेगी, के.जे.एस कलसी, एफएआई के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

आयोजन सचिव और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने बताया कि एएफआई के डायरेक्टर कॉम्पिटिशन रविंद्र चौधरी की देखरेख में एएफआई और उत्तराखंड के 60 तकनीकी अधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र पीसीओएस (वर्तमान में पीएमओएस) को लेकर विशेषज्ञों ने किया जागरूक 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा देहरादून/मुख्यधारा पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी […]
IMG 20260917 WA00041

यह भी पढ़े