CM धामी ने उमा तीज सुंदरी, उमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित - Mukhyadhara

CM धामी ने उमा तीज सुंदरी, उमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित

admin
CM Photo 01 dt 09 August 2021
  • ’जीवन के लिए वैक्सीन जरूरी’ स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।
  • उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता।

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से उमा तीज सुंदरी, उमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को सम्मानित किया। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता के लिए जीवन के लिए वैक्सीन है जरूरी स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

CM Photo 03 dt 09 August 2021

उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में तेजी से टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य में 55 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा स्लोगन एवं विभिन्न माध्यमों से टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं।

CM Photo 02 dt 09 August 2021

इस अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, सचिव नीलिमा गर्ग,  कल्पना जोशी, स्वाति, अर्चना सिंघल, आरती शर्मा, अलका अग्रवाल उपस्थित थे।

Next Post

गुड न्यूज़ : सूबे के राजकीय महाविद्यालय शीघ्र होंगे वाई-फाई सुविधा से लैस : धन सिंह 

महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा को शासन स्तर पर कमेठी गठित उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिये शीघ्र कार्रवाही के निर्देश आईटीडीए के तकनीकी निर्देशन में स्थापित होगी वाई-फाई सुविधा देहरादून/मुख्यधारा सूबे के राजकीय महाविद्यालय शीघ्र वाई-फाई सुविधा से लैस […]
dhan singh rawat and meeting

यह भी पढ़े