उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: आज इस कांग्रेस नेता ने भाजपा में की घरवापसी। प्रत्याशी चयन में करनी पड़ेगी माथापच्ची - Mukhyadhara

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: आज इस कांग्रेस नेता ने भाजपा में की घरवापसी। प्रत्याशी चयन में करनी पड़ेगी माथापच्ची

admin
IMG 20220120 WA0002

मुख्यधारा/देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच नेताओं की अदला-बदली का खेल भी खूब चल रहा है। ऐसे ही पुरोला विधानसभा क्षेत्र से एक नेता हैं दुर्गेश लाल, जो आज भाजपा मुख्यालय देहरादून में भाजपा में पुन: शामिल हो गए हैं।

मुख्यधारा के पाठकों को याद दिलाते चलें कि दुर्गेश लाल बीते नवंबर 2021 में ही भाजपा को त्याग कर कांग्रेस में शामिल हुए थे, किंतु दो बाद ही उनका विश्वास डगमगा गया और आज वे जब भाजपा मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो रहे थे, तो उनके चेहरे की रौनक बयां कर रही थी कि ऐसी खुशी उन्हें करीब दो माह के दौरान कांग्रेस में नहीं मिल पाई। दुर्गेश लाल का मानना है कि उनके द्वारा तब जल्दबाजी में लिया गया फैसला था।

बताते चलें कि दुर्गेश लाल 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर करीब 14 हजार मत प्राप्त कर चर्चा के केंद्र में बने थे। अब उन्होंने भाजपा में शामिल होकर पार्टी के लिए पूरी ताकत के साथ काम करने की बात कही है।
दुर्गेश लाल ने आज अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बताते चलें कि इससे पूर्व पुरोला से कांग्रेस विधायक रहे राजकुमार भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी संगठन को इस सीट पर टिकट देने को लेकर खासी माथापच्ची करनी पड़ रही है। बहरहाल, अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल दोनों प्रत्याशियों में से किस प्रत्याशी पर भरोसा जताकर उसे चुनाव मैदान में उतारती है, यह देखने वाली बात होगी।

 

यह भी पढें: …तो डोईवाला से इस कारण पलटी मार गए त्रिवेंद्र रावत!

 

यह भी पढें: …तो यमकेश्वर में 2017 जैसी गलती दोहराने जा रही कांग्रेस!

 

यह भी पढें: …तो राजनैतिक भंवर में फंसी हरक सिंह की आगे की राजनैतिक राह! इस ‘ब्रह्मास्त्र’ से ऊंचा उठ सकता है कद!

 

यह भी पढें: विधानसभा चुनाव: पौड़ी के पांच सीएम व यमकेश्वर के चार भाजपा विधायक भी नहीं बना पाए सिंगटाली पुल। भुगतना पड़ेगा खामियाजा!

Next Post

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर: भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

मुख्यधारा/देहरादून उत्तराखंड विधानसभा की इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा ने विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 59 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। […]
BJP uttarakhand

यह भी पढ़े