धनोल्टी में भाजपा-कांग्रेस पर भारी पड़ रहे 'आप' के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट - Mukhyadhara

धनोल्टी में भाजपा-कांग्रेस पर भारी पड़ रहे ‘आप’ के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट

admin
Picsart 22 01 15 19 54 44 452
  • धनोल्टी में भाजपा-कांग्रेस पर भारी ‘आप’ के अमेन्द्र
  • नाग देवता मंदिर से किया चुनावी शंखनाद
    सकलाना में मिला लोगों का अपार समर्थन
  • ‘आप’ की नीतियों पर धनोल्टी की मुहर

मसूरी/मुख्यधारा

प्रदेश की धनोल्टी विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला बड़ा रोचक होगा। अभी तक इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबला मना जा रहा था लेकिन आम आदमी पार्टी की दमदार दस्तक ने मुकाबले को रोचक बना दिया।

आम आदमी पार्टी ने धनोल्टी में अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा और कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना दी है। आप ने धनोल्टी की तसीर को भांपते हुए युवा चेहरे पर अपना दांव खेला और निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए अमेन्द्र बिष्ट को चुनावी समर में उतार दिया। अमेन्द्र बिष्ट पर दांव लगाते ही धनोल्टी में आम आदमी पार्टी सीधे भाजपा और कांग्रेस के साथ मुकाबले में आ गई है।

IMG 20220115 WA0016

नाग देवता मंदिर से चुनावी शंखनाद

धनोल्टी में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने नाग देवता मंदिर से अपने चुनावी अभियान का शुभारम्भ कर दिया है। मंदिर में नाग देवता का आशीर्वाद लेकर उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की नीतियों और अमेन्द्र बिष्ट पर भरोसा जताते हुए कई गांवों के ग्रामीणों ने आप पार्टी को अपना समर्थन दिया। इस दौरान अमेन्द्र बिष्ट ने ग्रामीणों के बीच पार्टी की नीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों को रखा।

सकलाना में अपार समर्थन

जनसंपर्क अभियान के तहत सकलाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के अमेन्द्र बिष्ट को लोगों का भारी समर्थन मिला। सकलाना पट्टी में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने अमेन्द्र बिष्ट का जबरदस्त स्वागत किया और पार्टी में अपना विश्वास जताया। इस दौरान मरोड़ा पुल, लाभकाण्डे, हटवाल गांव, मटियाणा गांव के ग्रामीणों ने भी आप पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त कर अमेन्द्र बिष्ट को समर्थन दिया।

‘आप’ का संकल्प

सकलाना क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने स्थानीय लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी काम करेगी।

बिष्ट ने बताया कि राज्य में सरकार बनने पर पार्टी प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी, महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये का भत्ता दिया जायेगा, हर बेरोजगार को रोजगार दिया जायेगा, शहीद सैनिकों चाहे वह फौज से हो, पैरामिलिट्री से हो या पुलिस से हो देश सेवा करते अगर शहीद हो गया तो उसके परिवार को एक करोड़ की मदद दी जायेगी। प्रत्येक न्याय पंचायत में स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा की मजबूत व्यवस्था की जायेगी।

 

यह भी पढें: वीडियो: साढे चार करोड़ पुराने नोटों के साथ सात गिरफ्तार

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों व रोड शो पर प्रतिबंध

 

यह भी पढें: विधानसभा चुनाव: पौड़ी के पांच सीएम व यमकेश्वर के चार भाजपा विधायक भी नहीं बना पाए सिंगटाली पुल। भुगतना पड़ेगा खामियाजा!

 

यह भी पढें: सियासत : हरक सिंह का हौव्वा!

 

यह भी पढें: सियासत: किशोर को ‘किशोर’ ठहराने के फेर में कहीं टिहरी में उपाध्याय के साथ न खिल जाए ‘कमल’! 

 

यह भी पढें: …तो भाजपा के एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! रिपोर्ट कार्ड में फिसड्डी विधायकों के मन में धुकधुकी

Next Post

मसूरी नगर के दर्जनभर कांग्रेस नेताओं ने गणेश जोशी के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन

देहरादून/मुख्यधारा मसूरी में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश ढौडियाल, नगर पालिका सभासद व पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कुमाई, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, व मुस्लिम समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों […]
images 10

यह भी पढ़े