राहुल के खिलाफ एफआरआई पर कांग्रेस का प्रदर्शन हताशा और बौखलाहट : चौहान

admin
b 1 3

राहुल के खिलाफ एफआरआई पर कांग्रेस का प्रदर्शन हताशा और बौखलाहट : चौहान

अक्षम्य अपराध कर पद की गरिमा और शिष्टाचार भी भूले राहुल

देहरादून/मुख्यधारा

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन को उनकी हताशा और बौखलाहट बताया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरेआम सांसदों पर हमला और महिला सांसद के साथ किया दुर्व्यवहार कांग्रेस का असली संविधान विरोधी चेहरा है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा चौहान ने कहा कि वीरवार को जो कुछ संसद परिसर में हुआ वह आपातकाल के बाद कांग्रेस द्वारा कूटरचित एक और काला अध्याय था।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया, दो जवान भी घायल

नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा को गिराते हुए राहुल गांधी ने एनडीए सांसदों पर हमला किया। इतना ही नहीं घायल बुजुर्ग सांसद का हाल पूछे या खेद जताए बिना राहुल ने दोबारा आकर अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इसी तरह नागालैंड से आने वाली एक महिला एसटी सांसद के साथ भी उन्होंने दुर्व्यवहार किया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी युवराज की अकड़ और घमंड चूर नहीं हुआ है। यही वजह है कि सांसदों को भी वे अपनी प्रजा के समान दुर्व्यवहार करने को अपना पुश्तैनी अधिकार मानते हैं। लेकिन यह उनका दुर्भाग्य है कि देश में कानून का राज है और कानून की नजर में सभी बराबर हैं। बेहतर होता कि राहुल अपने कृत्य के लिए माफी मांगते, लेकिन वे जिस तरह से अपराध के बाद भी वह आचरण कर रहे हैं उसके बाद कानूनी कार्यवाही होना तो लाजिमी है।

यह भी पढ़ें : वर्ष 2026 में शुरू होगा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज : डॉ धन सिंह रावत

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी लाख प्रदर्शन और विरोध करे, लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती है। क्योंकि देश की जनता और कानून ने उनका संविधान विरोधी चेहरा पहचान लिया है।

Next Post

38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा ऐतहासिक और भव्य आयोजन : रेखा आर्या

38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा ऐतहासिक और भव्य आयोजन : रेखा आर्या 26 दिसंबर से शुरू होगी मशाल यात्रा : रेखा आर्या देहरादून/मुख्यधारा 38 वें राष्ट्रीय खेलों से पूरे प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए आधिकारिक मशाल यात्रा 26 […]
r 1 26

यह भी पढ़े