बिग ब्रेकिंग : आज कोरोना का उत्तराखंड में शतक। दून, टिहरी, उत्तरकाशी व ऊधमसिंहनगर में सर्वाधिक मामले - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग : आज कोरोना का उत्तराखंड में शतक। दून, टिहरी, उत्तरकाशी व ऊधमसिंहनगर में सर्वाधिक मामले

admin
corona

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना ने शतक मार दिया है। इस शतक की बदौलत प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2278 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से करीब 63 प्रतिशत की रिकवरी दर से 1433 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में 27 संक्रमित लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के चलते अस्पतालों में भर्ती कराये गए थे। इसके अलावा 15 संक्रमित लोग अन्य प्रदेशों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 803 संक्रमित भर्ती हैं।
दोपहर तीन बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 101 नए मामले सामने आए हैं। आज सर्वाधिक 33 मरीज देहरादून जनपद से सामने आए हैं। इसके अलावा टिहरी जनपद से 24 मरीज पाए गए हैं। तीसरे नंबर पर ऊधमसिंहनगर और उत्तरकाशी जनपद है, जहां से 12-12 संक्रमित सामने आए हैं।
इसके अलावा अल्मोड़ा जनपद से छह, चमोली से सात, हरिद्वार से एक, पौड़ी गढ़वाल से दो और रुद्रप्रयाग जनपद से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
अब तक प्रदेश में 45133 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 1571 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि आज भी 1279 सेंपल जांच के लिए भेजे गए। इस प्रकार अब 4308 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 62.93 प्रतिशत है, जिसके मुताबिक अब तक 1433 मरीज इस बीमारी को मात देकर अपने घर जा चुके हैं।

20200620 151024

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज 124 संक्रमित। देहरादून से एक पैरामिलिट्री स्टाफ भी पॉजिटिव

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। आज प्रदेश में 124 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2301 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 1450 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 851 […]
uttarakhand health sankramit

यह भी पढ़े