ब्रेकिंग corona uttarakhand : आज 60 नए कोरोना पॉजीटिव। 1145 पहुंची संख्या - Mukhyadhara

ब्रेकिंग corona uttarakhand : आज 60 नए कोरोना पॉजीटिव। 1145 पहुंची संख्या

admin
corona virus in uttarakhand total positvie mukhyadhara

देहरादून। आज uttarakhand में 60 corona positive पाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 34 जनपद से सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1145 पहुंच गया है। हालांकि अब तक 286 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
आज पाए गए मामलों में सबसे ज्यादा मामले देहरादून जनपद से सामने आए हैं। आज देहरादून में 34 मामले पाए गए। जिनमें देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी सें भी आठ कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे पहले भी मंडी में अन्य मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि पहले प्रशासन की ओर से मंडल की सुरक्षा को लेकर कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए थे, लेकिन जब मंडी में पहला संक्रमित पाया गया तो प्रशासन की नींद जागी और पूरी मंडी को बंद कर उसे सघन सैनिटाइज कर दिया गया।
इसके अलावा आज 10 लोगों में नैनीताल जनपद में संक्रमण पाया गया है और टिहरी गढ़वाल से भी १० लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
पौड़ी गढ़वाल से आज चार लोगों में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। एक व्यक्ति उत्तरकाशी से भी संक्रमण की चपेट में आया है। इसके अलावा एक व्यक्ति को प्राइवेट लैब में पॉजीटिव होने की पुष्टि की गई है।
अब तक प्रदेश में कुल 286 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि दस संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है। अब 845 लोग एक्टिव मामलों के रूप में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 26093 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
हालांकि अब तक की सबसे बड़ी चिंता यह है कि रोजाना रिपोर्ट आने जारी होने के बाद भी रोजाना रिपोर्ट पैंडिंग होती जा रही है। आज तक 6920 लोगों को रिपोर्ट आने का इंतजार है। ऐसे में उन लोगों की बेचैनी बढऩी स्वाभाविक है, जिनके सेंपल जांच के लिए गए होंगे। हालांकि अब सेंपल की वेटिंग बढ़ते देख आईआईपी देहरादून में टेस्टिंग का निर्णय लिया गया है। इससे कुछ हद तक अन्य लैब को राहत मिलने की संभावना है।
कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट प्रदेश में 24.63 प्रतिशत है। अब तक तीन लोग प्रदेश से बाहर जा चुके हैं।

bultin 4 june

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र : खनन माफ़ियाओं को कौन आइसोलेट करेगी सरकार!! 

Next Post

शनिवार व रविवार को बंद रहेगा देहरादून। शहर में होगा सेनेटाइजेशन। ग्राम प्रधानों को उपलब्ध होगी क्वारंटीन धनराशि

कोरोना संक्रमित की मौत पर मिलेगा एक लाख देहरादून। शनिवार व रविवार को दो दिन देहरादून में पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान शहर को सेनेटाइजेशन करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार व रविवार दो दिन देहरादून में […]
FB IMG 1591268359068

यह भी पढ़े