बड़ी खबर corona : आज उत्तराखंड में 497 नए मरीज। 6 और मौत। रिकवरी दर 67.31 प्रतिशत - Mukhyadhara

बड़ी खबर corona : आज उत्तराखंड में 497 नए मरीज। 6 और मौत। रिकवरी दर 67.31 प्रतिशत

admin
20200807 202610

देहरादून।  प्रदेश में आज 497 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या 4024 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 6 और मरीजों की मौत हुई है, जबकि अब 14216 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 5399 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 497 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 12961 पहुंच गया है, जबकि इनमें से 8724 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। आज भी 239 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि आज 7609 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। प्रदेश में अब तक विभिन्न बीमारियों के कारण 164 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 49 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

आज इन जिलों से इतने मरीज

  • हरिद्वार जिले से आज 68 नए मरीज सामने आए हैं।
  • देहरादून से 99 मरीज सामने आए हैं।
  • नैनीताल से 98 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • पौड़ी गढ़वाल से 39 मरीज पॉजिटिव पाए गए।
  • टिहरी गढ़वाल से 42 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • उधम सिंह नगर से 105 मरीज पॉजिटिव आए हैं।
  • अल्मोड़ा से आज 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
  • बागेश्वर के 10 मरीज पॉजिटिव पाए गए।
  • चंपावत से 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • पिथौरागढ़ से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।
  • रुद्रप्रयाग से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • उत्तरकाशी से 8 लोगों में कोरोना पाया गया है।

बहरहाल राज्य में कोरोना मरीजों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, किंतु प्रदेश के लिए राहत की बात यह है कि अब कोरोना मरीजों की रिकवरी दर धीरे-धीरे बढ़ने लगी(67.31%) है। इससे प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार भी राहत महसूस कर रही है।

20200818 210351

Next Post

120 सालों का इतिहास : अंग्रेजों ने बनाया, अपनों ने उजाड़ा! ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की अपील

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग चमोली जनपद के विकासखंड पोखरी के अंतर्गत नागनाथ पोखरी का एक ऐसा स्कूल, जो अंग्रेजों के जमाने का एकमात्र मिडिल स्कूल हुआ करता था। 8वीं तक की पढ़ाई के लिए पूरे गढ़वाल-रुद्रप्रयाग एवं चमोली के छात्र यहीं पढ़ाई […]
FB IMG 1597731801599

यह भी पढ़े