अब मुंबई में भी बिजनेस : क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) महान सिंगर किशोर कुमार के बंगले में खोलेंगे रेस्टोरेंट - Mukhyadhara

अब मुंबई में भी बिजनेस : क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) महान सिंगर किशोर कुमार के बंगले में खोलेंगे रेस्टोरेंट

admin
IMG 20220902 WA0007

Virat Kohli करने जा रहे हैं नया बिजनेस शुरू

शंभू नाथ गौतम

बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां बिजनेस के क्षेत्र में भी हाथ आजमा रहीं हैं। यानी अपने अपने करियर के साथ अन्य व्यवसाय में भी इन्वेस्ट कर रहे हैं। हालांकि यह चलन आज का नहीं है वर्षों से चला आ रहा है। यही वजह है बॉलीवुड से लेकर खेल की दुनिया से जुड़े लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं।

शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, सोनू सूद सैफ अली खान, टाइगर श्रॉफ, समेत तमाम अभिनेताओं का फिल्मों के साथ बिजनेस भी चमक रहा है।

ऐसे ही क्रिकेटर भी अपना बिजनेस बढ़ाते जा रहे हैं। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली हरभजन सिंह से लेकर तमाम खिलाड़ियों का बिजनेस खूब फल फूल रहा है।

विराट कोहली (Virat Kohli) भी लगातार अपने नए-नए बिजनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ‌विराट कोहली (Virat Kohli) मुंबई में नया रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रहे हैं। ‌इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले को लीज पर लिया है।

विराट एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं। इसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि अगले महीने ये रेस्टोरेंट शुरू हो जाएगा।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने ग्रेट सिंगर किशोर कुमार का बंगला 5 साल के लिए लीज पर लिया है। ‌किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कि किशोर कुमार का बंगला ‘गौर कुंज’ मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है। किशोर दा इसी बंगले में रहा करते थे। विराट (Virat Kohli) ने इससे पहले भी कई बिजनेस में इन्वेस्ट किया है।

बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) का यह पहला रेस्टोरेंट नहीं है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के आरके पुरम में साल 2017 में नुएवा रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। इसके साथ ही यह साउथ अमेरिकन और अन्य कॉन्टिनेंटल डिशेज के लिए भी फेमस है।

विराट (Virat Kohli) ने इससे अलावा कई और बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है। वे दिल्ली में One8commune नामक रेस्टोबार के भी मालिक हैं। साथ ही उनकी कपड़ों और जूतों का भी ब्रांड Wrogn ब्रांड के भी को-फाउंडर हैं। इसके अलावा वो यूएई रॉयल्स (टेनिस टीम) के को-फाउंडर हैं।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग (Paper leak case): पेपर लीक धांधली में पॉलिटेक्निक हिंडोलाखाल का कर्मचारी गिरफ्तार। अब तक 32 आए गिरफ्त में

 

यह भी पढें : Breaking: भर्ती धांधली में uksssc आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी (Santosh badoni) पर गिरी गाज, सीएम के निर्देशों पर किया सस्पेंड

 

यह भी पढें : बिग ब्रेकिंग Uttarakhand: विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में बड़ी अपडेट। जांच को लेकर सीएम धामी ने लिखा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र (Vidhansabha backdoor bharti)

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इस भर्ती की जांच विजिलेंस को सौंपी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आदेश के बाद हड़कंप (sub-inspector)

Next Post

ब्रेकिंग(uksssc): पेपर लीक मामले में आयोग ने भेजा लखनऊ की आरएमएस टेक्नोसॉल्यूशन कंपनी को नोटिस। फर्म को काली सूची में डालने की तैयारी

देहरादून/मुख्यधारा पेपर लीक प्रकरण के बाद चर्चाओं में आए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  (uksssc) भी अब सवालों के घेरे में आ गया है। गत रात्रि आयोग के तत्कालीन सचिव संतोष बडोनी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के […]

यह भी पढ़े