damta accident : यात्रियों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा खजुराहो। दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे उत्तराखंड और एमपी के सीएम - Mukhyadhara

damta accident : यात्रियों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा खजुराहो। दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे उत्तराखंड और एमपी के सीएम

admin

c

IMG 20220606 WA0003

डामटा/उत्तरकाशी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रिखाऊखड्ड डामटा के समीप बस दुर्घटना स्थल का (damta accident) स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में मृतक रामसजी एवं बांके बिहारी के रिश्तेदार कृष्ण बिहारी द्विवेदी से बातचीत की। तथा वाहन दुर्घटना में मृतक सभी श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक अन्य बस में सवार मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भी बातचीत की।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। कल घटना की सूचना मिलते ही हम लगातार उत्तराखंड सरकार के सम्पर्क में थे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशन में राहत और बचाव कार्य तत्काल प्रारम्भ किए। रेस्क्यू ऑपरेशन में जितनी जल्दी हो सकता था, सभी ने तेजी से काम किया।

IMG 20220606 WA0002

जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों द्वारा रात में ही पार्थिव शरीर को गहरी खाई से निकाला। पोस्टमार्टम व पंचनामा की कार्यवाही तेजी से की गई। यात्रियों के पार्थिव शरीर को जौलीग्रांट देहरादून भेजा गया है। यात्रियों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से खजुराहो (मध्य प्रदेश) पहुंचाया जाएगा। जहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हृदय विदारक बस दुर्घटना (damta accident) के मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा करने आ रहे तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सुगम व सुदृढ़ यात्रा को लेकर लगातार रजिस्ट्रेशन कि व्यवस्था कर रहे हैं। उसके बावजूद यह घटना हुई, जो बेहद दुःखद है। इस घटना का संज्ञान प्रधानमंत्री ने भी स्वयं व्यक्तिगत रूप से लिया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार पहले दूरभाष पर घटना की जानकारी लेते रहे और उसके बाद घटनास्थल पहुंचे हैं। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस द्वारा तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। तीर्थ यात्रियों के पार्थिव शरीर को खाई से निकाला। राज्य सरकार की यही कोशिश है कि उनके पार्थिव शरीर जल्द उनके घरों को पहुंच जाएं।

तीर्थ यात्रियों के पार्थिव शरीर को डामटा से सड़क के माध्यम से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए भेजा गया है। प्रधानमंत्री राहत कोष और मध्य प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों एवं घायलों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार एवं मध्य प्रदेश की सरकार मृतक के परिजनों को 5 लाख एवं घायलों को 50 हजार की राशि देगी। हमारी सरकार भी मृतक के परिजनों को 1 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देगी।

इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी पुलिस करन सिंह नगन्याल, डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसपी अपर्ण यदुवंशी, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनबीर सिंह चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, शालिनी नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड (uttarakhand board) का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 10वीं में 77.74 प्रतिशत, जबकि 12वीं में 82.63 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। आज शाम चार बजे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट […]
images 2022 06 06T164420.202

यह भी पढ़े