स्टेरिंग फेल से हुआ हादसा (damta accident)! सीएम शिवराज और धामी बस दुर्घटना स्थल डामटा पहुंचे, दून में शवों का पोस्टमार्टम जारी - Mukhyadhara

स्टेरिंग फेल से हुआ हादसा (damta accident)! सीएम शिवराज और धामी बस दुर्घटना स्थल डामटा पहुंचे, दून में शवों का पोस्टमार्टम जारी

admin
IMG 20220606 WA0006

शंभू नाथ गौतम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर की धामी रविवार को उत्तरकाशी के क्षेत्र डामटा में हुई बस दुर्घटना स्थल (damta accident) पहुंचे। घटनास्थल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री राजधानी देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

इससे पहले बस हादसे में सभी 26 लोगों के शव देहरादून पहुंच गए हैं। यहां शवों का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। दोपहर बाद करीब 2 बजे एयरफोर्स का विशेष विमान 26 शवों को लेकर मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचेगा।

IMG 20220606 WA0003 IMG 20220606 WA0002

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर फोर्स के अधिकारियों से बात कर विमान देहरादून भेजने के आदेश दिए हैं। ‌यहां खजुराहो हवाई अड्डे के बाहर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के शवों को जनपद पन्ना ले जाने के लिए बाहर गाड़ियों का इंतजाम कर दिया है।

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि आज शाम तक सभी का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

बता दें कि बस दुर्घटना (damta accident) में घायल हुए 4 लोगों को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बस का ड्राइवर भी शामिल है।

बता दें कि रविवार को हुई इस बस हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

FB IMG 1654488636666

इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचकर चारों घायलों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम बस ड्राइवर से भी मिले। ड्राइवर ने शिवराज सिंह चौहान को बताया कि बस की स्टेरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

 

मृतकों के नाम

1. राजकुमार (38)
2. मेनका प्रसाद (56)
3. सरोज (54)
4. बद्री प्रसाद (63)
5. करन सिंह (62)
6. चनरकली (61)
7. मोतीलाल (62)
8. बलदेव (77)
9. कुसुमबाई (77)
10. अनिल कुमारी (50)
11. कृष्ण बिहारी (69)
12. प्रभा (63)
13. शकुंतला (60)
14. पार्वती (62)
15. सिलाबाई (61)
16. विश्वकांत (39)
17. चंद्रकला (57)
18. कांछे दिलाल (62)
19. राजाबाई (59)
20, धनीराम (72)
21. कामबाई (57)
22. विंद्रावेन (61)
23. कमला (59)
24. रामसखी (63)
25. गीताबाई (55)
26. परिचालक

ये हुए घायल

1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह (63)
2- हकिराजा पत्नी उदय सिंह (60)
3- राजकुंवर (58)
4- हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (बस चालक) निवासी ग्राम सहज निकलटी, पिथौरागढ़

 

video damta accident: डामटा हादसे का मंजर देख कांप रही रूह, अभी तक हो चुके हैं इतने शव बरामद

 

यह भी पढें: चारधाम यात्रा 2022 : इस बार टूटेगा चारधाम (chardham yatra) आने वाले यात्रियों का पुराना रिकार्ड। एक माह ही दर्शन कर चुके हैं 16 लाख श्रद्धालु। 2019 में आए थे कुल 34 लाख यात्री

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: राज्यसभा चुनाव (rajyasabha election) के लिए कांग्रेस के इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: इंतजार खत्म, उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (uttarakhand board result) कल शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड (uttarakhand board result) का 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आज शाम चार बजे होगा जारी, यहां करें चैक

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। इस बार रिजल्ट शाम चार बजे […]

यह भी पढ़े