ब्रेकिंग: यहां आपसी विवाद में पुलिसकर्मी (Police) ने अपने ही साथियों को मारी गोली, तीन जवान की मौत - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: यहां आपसी विवाद में पुलिसकर्मी (Police) ने अपने ही साथियों को मारी गोली, तीन जवान की मौत

admin
IMG 20220718 WA0055

नई दिल्ली। आपसी झगड़े के बाद सिक्किम पुलिस (Police) में तैनात एक जवान ने अपने साथियों पर ही गोली मार दी। दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदरपुर इलाके में वाटर प्लांट पर तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मारी दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल जवान ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अभी तक की जांच पता चला है कि आरोपी जवान ने आपस में हुई मामूली कहासुनी के बाद अपने साथियों पर गोली चलाई है।

वारदात की सूचना मिलते ही मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी जवान सिक्किम पुलिस (Police) से है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद पास के पुलिस स्टेशन पर जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने मृतक जवानों के शव को कब्जे में लिया है।

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट (Weather alert) मुख्य सचिव ने दिए अधिकारियों को दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा के दृष्टिगत कमिश्नर गढ़वाल एवं कुमाऊं सहित सभी जिलाधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाते हुए आने वाली चुनौती के लिए तैयार रहने के […]
Screenshot 20220702 143335 Gallery

यह भी पढ़े