रिकॉर्ड तोड़ गर्मी (record garmi): गर्म हवाओं ने उत्तर भारत में मचाया हाहाकार, मैदान से लेकर पहाड़ तक‌ बढ़ा तापमान - Mukhyadhara

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी (record garmi): गर्म हवाओं ने उत्तर भारत में मचाया हाहाकार, मैदान से लेकर पहाड़ तक‌ बढ़ा तापमान

admin
IMG 20220607 WA0008

मुख्यधारा

गर्मी (record garmi) ने हालत खराब कर रखी है। पूरा उत्तर भारत तप रहा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर आग बरस रही है। 7 दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाएं (record garmi) शरीर को झुलसा रही हैं। दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में गर्मी पूरे चरम पर है। इन राज्यों में पारा अधिकतम 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

उत्तराखंड में भी इस बार गर्मी (record garmi) ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजधानी देहरादून में तपिश ने जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से ही गर्मी अपने पूरे शबाब में आ जाती है जो शाम तक जारी रहती है। उत्तर भारत में गर्म हवाओं से हाहाकार मचा हुआ है। मैदान से लेकर पहाड़ तक आग बरस रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिनों तक यही हाल रहेगा। गर्मी से बिलबिलाए लोगों को अब मानसून का इंतजार है। फिलहाल उत्तर भारत में मानसून 10 दिन बाद दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग लू के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है‌।

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हीट वेव की संभावना जताई है। 10 जून से गर्म और शुष्क मौसम से थोड़ी राहत मिल सकती है‌। वहीं 11 और 12 जून को बूंदाबांदी भी हो सकती है इसकी वजह से तापमान भी गिरावट आने की संभावना है। घर से निकलते समय बहुत ही सावधानी बरतें।

दोपहर के समय जब गर्मी (record garmi) अपने पूरे चरम पर होती है उस समय निकलने से बचें। बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। पानी की बोतल और तोलिया (अंगोछा) लेकर साथ चलें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भी इस बार गर्मी से बेहाल

आमतौर पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश गर्मी (record garmi) में लोगों को कुछ राहत देते हैं। लेकिन इस बार यह दोनों राज्यों के मैदानी शहर भी गर्मी में झुलस रहे हैं। हाल के कुछ समय से मौसम में बदलाव होने की वजह से यह परिवर्तन हुए हैं।

इस बार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी गर्मी से बेहाल है। दून में तो पारे ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। देहरादून में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो जून 2012 में अब तक का सबसे अधिक था। ऐसे ही हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि देश में यूपी का बांदा और फतेहगढ़ सोमवार को सबसे गर्म स्थान रहें, जहां अधिकतम तापमान क्रमश 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा अधिकतम 46.3 डिग्री और मध्य प्रदेश के खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अभी गर्मी (record garmi) और हीटवेव का 3 दिन असर और रहेगा। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से शुष्क और गर्म हवाएं आ रही हैं। इस वजह से उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में गर्मी कहर ढा रही है। कई इलाकों तो गंभीर हीटवेव के हालात देखे जा रहे हैं। फिलहाल 10 जून गर्मी और लू से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

वहीं दूसरी ओर देश में पिछले महीने 29 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। यह धीरे आगे की ओर बढ़ रहा है।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में हुए प्रमोशन (promotion)। देखें सूची

 

यह भी पढें: uttarakhand board result : उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में मुकुल और 12वीं में छात्रा दीया ने किया टॉप

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड (uttarakhand board) का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

 

यह भी पढें: यमुनोत्री बस हादसे (accident) में 26 की मौत : एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सीएम धामी दुर्घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर से रवाना

Next Post

ब्रेकिंग police transfer: कुमाऊं परिक्षेत्र में पुलिसकर्मियों व निरीक्षकों के बंपर तबादले। देखें सूची

नैनीताल/मुख्यधारा कुमाऊं मंडल में पुलिसकर्मियों के बंपर तबादले (police transfer) कर दिए गए हैं। इस संबंध में कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है। स्थानांतरण आदेश के अनुसार पुलिस विभाग के […]
Screenshot 20220607 120302 Drive

यह भी पढ़े