सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले धनवीर राणा को अमोला-8 क्षेत्र पंचायत सीट से मिल रहा जोरदार समर्थन

admin
ke

सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले धनवीर राणा को अमोला-8 क्षेत्र पंचायत सीट से मिल रहा जोरदार समर्थन

द्वारीखाल/मुख्यधारा

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के क्रम में दो चरणों में होने वाले मतदान के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित हो चुके हैं। प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है, वहीं पिछले कई वर्षों से क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर घरातल पर कार्य करने वाले प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। ऐसा ही एक नाम द्वारीखाल ब्लॉक के धनवीर सिंह राणा हैं, जो सिंगटाली मोटर पुल निर्माण को लेकर खासे सक्रिय रहे हैं। वह अमोला-8 क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी मेंबर का चुनाव लड़ रहे हैं।

ke 1

इस पंचायत चुनाव में कई बातें खास होने वाली हैं। एक ओर जहां शिक्षित व युवा वर्ग भी चुनाव में भागीदारी कर रहे हैं, वहीं युवा वर्ग अब लोक लुभावन वायदों की बजाय अपने प्रत्याशी में ये खूबी भी ढूंढ रहे हैं कि चुनाव लड़ने से पूर्व वे कभी सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे भी हैं या नहीं। साफ है कि अधिकांश मतदाता चाहते हैं कि उनका नव निर्वाचित प्रतिनिधि उनके क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्षम होने के साथ ही क्षेत्र के विकास के प्रति दृढसंकल्पित भी होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने की भेंट

द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत अमोला-8 क्षेत्र पंचायत सीट के इस बार चर्चाओं में आने का कारण यह है कि यहां से गौरव सेनानी व सामाजिक कार्यकर्ता धनवीर सिंह राणा बीडीसी मेंबर का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा इस सीट पर तीन अन्य प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

ke 2

धनवीर राणा के बारे में क्षेत्रवासी बताते हैं कि वह युवा हैं, साथ ही पूर्व फौजी भी हैं। आमतौर पर फौजियों के बारे में समाज की धारणा बनी हुई है कि वे अपने वचन के पक्के होते हैं। इसके अलावा उनके अनुशासन से भी हर कोई वाकिफ है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि आर्मी से सेवानिवृत्ति के बाद धनवीर सिंह राणा अपने क्षेत्र के विकास को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं। ऐसा कोई आंदोलन नहीं है, जहां उनकी उपस्थिति न रही हो। बल्कि यूं कहें कि आंदोलन में वे अग्रणी भूमिका में रहते हैं तो गलत नहीं होगा। इसका प्रमाण क्षेत्र की ज्वलंत समस्या सिंगटाली मोटर पुल निर्माण के लिए उनके योगदान को देखा जा सकता है। वे संघर्ष समिति के महत्वपूर्ण अंग बनकर पुल निर्माण की लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव

यही नहीं वे ग्राम पंचायत अमोला गढ़मोला, कांडी खंड एवं दाबड़-सिमालू आदि क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी हमेशा संघर्षरत रहे हैं। इसके अलावा वे जरूरतमंदों की मदद को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में वे जहां भी पहुंच रहे हैं, लोगों का ध्यान उनकी ओर स्वतः ही चला जा रहा है।

ke 3

धनवीर सिंह राणा ने “मुख्यधारा” को बताया कि वह गौरव सेनानी हैं। उन्होंने पहले देश सेवा की और अब अपने जल, जंगल व जमीन, गौं-गुठ्यार व संस्कृति को बचाने के वास्ते क्षेत्र पंचायत अमोला-8 सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों, युवाओं, महिलाओं व बड़े-बुजुर्गों से समर्थन देने के लिए आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता की उम्मदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

बहरहाल, इस सीट पर आगामी 28 जुलाई को मतदान होना है और 31 जुलाई को मतगणना होगी। अब देखना यह होगा कि अमोला-8 क्षेत्र की जनता इस बार किस प्रत्याशी को अगले पांच साल के लिए अपना प्रतिनिधित्व सौंपती है।

Next Post

राजजात की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया नौटी गांव का स्थलीय निरीक्षण

राजजात की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया नौटी गांव का स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों को पड़ावों का भौतिक निरीक्षण कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के दिए निर्देश चमोली / मुख्यधारा नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी […]
d 1 20

यह भी पढ़े