Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने की भेंट

admin
pu 1 4

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने की भेंट

देहरादून / मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने भेंट की। मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 07 जुलाई, 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

मुकेश पाल वर्तमान में सीआईडी, हल्द्वानी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में हरेला पर्व बना हरित क्रांति का उत्सव, 8 लाख 13 हज़ार से अधिक पौधे रोपे गए

Next Post

धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव

धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव उत्तराखंड निवेश उत्सव में गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि देश में पहली बार सफल निवेश का विवरण प्रस्तुत करने का उदाहरण देहरादून / मुख्यधारा उत्तराखंड सरकार की ओर से […]
a 1 7

यह भी पढ़े