दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का शहरी विकास मंत्री डॉ. अग्रवाल (Dr. Agarwal) ने दशहरा कमेटी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण - Mukhyadhara

दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का शहरी विकास मंत्री डॉ. अग्रवाल (Dr. Agarwal) ने दशहरा कमेटी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

admin
d 1 12

दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का शहरी विकास मंत्री डॉ. अग्रवाल (Dr. Agarwal) ने दशहरा कमेटी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

देहरादून/मुख्यधारा

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दशहरा कमेटी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

d 2 7

गुरुवार को डॉ अग्रवाल परेड ग्राउंड पहुंचे, उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से नुकसान की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि दशहरे मेले की अनुमति से पूर्व बिरादरी दशहरा कमेटी से जुड़े लोगों ने मेले के दौरान होने वाले नुकसान का खर्चा स्वयं उठाने की बात कही थी।

यह भी पढें : दूल्हा दुल्हन ने मेरा पेड़-मेरा दोस्त पौधे (plant) का किया रोपण

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्यों में परेड ग्राउंड में घास व पौधों को नुकसान पहुंचा है। बताया कि इसके लिए बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के लोगों द्वारा नुकसान की भरपाई के लिए कहा गया है।

इस मौके पर बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रधान संतोष सिंह नागपाल, संजीव बिज, संजय चानना, अशोक वर्मा, मनोज साहनी, शानू सबरवाल, शिवा ढींगरा, सत्यम अरोड़ा, शिवम शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिविल जगमोहन चौहान, अधिशासी अभियंता मदन मोहन सिंह पुंडीर, सहायक महाप्रबंधक विद्युत आशीष दयाल सक्सेना, सहायक महाप्रबंधक कृष्ण पल्लव चमोला, सहायक परियोजना प्रबंधक पीआईयू पीडब्ल्यूडी वर्तिका ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : आगामी 6 जनवरी 2024 को मीडिया को उनकी मांगों को लेकर एक मंच पर सक्रिय करने के लिए प्रेस महाकुंभ (Press Mahakumbh) का होगा आयोजन

Next Post

पहाड़ी किसानों के लिए वरदान बन सकता है कीवी (Kiwi)

पहाड़ी किसानों के लिए वरदान बन सकता है कीवी (Kiwi) डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला आज यह केंद्र उत्तराखंड की पहाड़ियों में एक बड़ा बदलाव ला रहा है और ग्रामीणों को आजीविका के अवसर भी प्रदान कर रहा है, जिनमें से […]
k 1 7

यह भी पढ़े