प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)/मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डॉ० समीर सिन्हा ने नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर में वनाधिकारियों को दिए ये निर्देश - Mukhyadhara

प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)/मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डॉ० समीर सिन्हा ने नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर में वनाधिकारियों को दिए ये निर्देश

admin
g

प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)/मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डॉ० समीर सिन्हा ने नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर में वनाधिकारियों को दिए ये निर्देश

गोपेश्वर/मुख्यधारा

डॉ० समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा 30 जून 2024 से 1 जुलाई 2024 को नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर का दो दिवसीय भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा सर्वप्रथम गौचर वन विश्राम भवन में क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ रुद्रनाथ, मद्‌द्महेश्वर एवं केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने, मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण, फायर लाइनों के प्रबन्धन, फारेस्ट लैण्ड स्केप रेस्टोरेशन प्रोजक्ट आदि विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक ली गयी।

g 1

यह भी पढ़ें : देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ

गत दिवस 1 जुलाई 2024 को डॉ० समीर सिन्हा प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, गोपेश्वर के गोपेश्वर रेंज के अन्तर्गत कण्डेरी रिजर्व क0स0 02 में 2023 में मियांवाकी पद्धति से रोपित किये गये 1.00 है० वृक्षारोपण क्षेत्र एवं टंगसा पौधालय का निरीक्षण किया गया। उसके उपरान्त डॉ० समीर सिन्हा प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा स्टाफ को मानव वन्य जीव सघर्ष न्यूनीकरण से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दी तथा स्टाफ को मानव वन्य जीव संघर्ष के दौरान उपयोग होने वाले रेस्क्यू किट के बारे में आवश्यक जानकारी दी। तत्पश्चात चण्डी प्रसाद भट्ट पर्यावरणविद् गोपेश्वर से भेंट कर विभिन्न पर्यावरणीय मामलों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें : Chardham yatra 2024 : चारधाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, 50 दिन में पहुँचे लगभग 30 लाख यात्री

उपरोक्त भ्रमण के दौरान पंकज कुमार, निदेशक/वन संरक्षक, नन्दा देवी वायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर, अभिमन्यु, प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर बी०बी० मर्तोलिया, प्रभागीय वनाधिकारी, नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ, जुगल किशोर, कामिनी आर्य एवं मोहन सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर, शिवांगी डिमरी, वन क्षेत्राधिकारी, धनपुर राजि, प्रदीप गौड़, वन क्षेत्राधिकारी, गोपेश्वर राजि, तथा अन्य अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: 15 जुलाई तक खतौनी की ऑनलाइन अधिकृत प्रति उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें : सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से किए जाएं कार्य: सीएम धामी

उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से किए जाएं कार्य: सीएम धामी देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में विद्युत उत्पादन […]
d 1 6

यह भी पढ़े