जन्मदिन पर डॉ. त्रिलोक व किरन सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान

admin
t 1 1

जन्मदिन पर डॉ. त्रिलोक व किरन सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान

देहरादून/मुख्यधारा

छत्तीसगढ़ राज्य की साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वयं सहायता समूह राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन व वृहद पौधरोपण के क्षेत्र में कार्य कर रहे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के जन्मदिन पर वृक्षमित्र डॉ सोनी व उनकी पत्नी किरन सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2024 से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें डिजिटल मीडिया के माध्यम से दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें : पहले सदन में खूब बहस और नोकझोंक की, फिर चाय पार्टी में दिल खोलकर मिले, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से गर्मजोशी से की नमस्ते

परिषद के अध्यक्ष राम नारायण साहू ने कहा वृक्षमित्र डॉ सोनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बहुत ही सुंदर कार्य किया जा रहा हैं जो आनेवाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होगा। महासचिव सुमित्रा साहू ने डाक्टर सोनी व किरन सोनी को धरती पुत्र कहते हुए कहा दोनों हरे रंग में रंग कर प्रकृति का सेवा कर रहे हैं हमारा परिषद गौरवान्वित हैं उन्होंने सच्चे प्रकृति सेवको को सम्मानित किया। डॉ सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2024 मिलने पर राइका मरोड़ा टिहरी गढ़वाल व क्षेत्र में खुसी की लहर हैं उन्होंने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण भी किया।

यह भी पढ़ें : भारत का निराशाजनक प्रदर्शन: पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान एक गोल्ड मेडल लाकर पदक तालिका में भारत से ऊपर पहुंचा, विनेश फोगाट पर आज होगा फैसला

परिषद के सुभाष दीवागन, धनीराम साहू, रामकुमार साहू, सुधीर राणा, राजेन्द्र राणा आदि थे।

Next Post

मसूरी विधानसभा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी विधानसभा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तिरंगा हमारे आन बान और सम्मान का प्रतीक, भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है तिरंगा : गणेश जोशी […]
j 1 10

यह भी पढ़े