- दहशतः गुलदार के खौफ में जौनपुर ब्लॉक के इस गांव को लोग अपने बच्चों को नहीं भेज पा रहे स्कूल
- कई मवेशियों को बनाया निवाला, स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के सामने बड़ा खतरा, डर से नहीं जा पा रहे स्कूल
शिवदयाल निराला/जौनपुर
इन दिनों पहाड़वासी जंगली जानवरों के आतंक से जूझ रहे हैं। जौनपुर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में भी इन दिनों ग्रामीण गुलदार के खौफ से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत मथलाऊ तल्ला (तुरियाडू) बस्ती नामे तोक में गुलदार द्वारा लगातार ग्रामीणों की बकरियां व पशुओं को मार रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी मुश्किल हो गया है।
हाल ही में ग्रामीण विक्रम सिंह रावत की चार बकरी, सरोपी देवी की दो बकरी, विनोद की एक बकरी, प्रेमसिंह की एक बकरी व प्रताप सिंह रावत का एक बछड़े को गुलदार ने मार दिया। बस्ती के घुच्चु गाड नामे तोक, मथलाऊ के उकाली नामे तोक में गुलदार कई बार दिखाई देता है। ऐसे में बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। मथलाऊ पुराने रास्ते जर्जर व बंद हो चुके हैं और ग्रामीण गुलदार के खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।
ग्रामीण शिवदयाल ने इसकी शिकायत पिछले दिनों जौनपुर बीडीसी बैठक में भी की थी। जिसकी प्रति उन्होंने टिहरी की जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल को भी उपलब्ध कराई दी, लेकिन क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
उन्होंने जिलाधिकारी एवं डीएफओ मसूरी से इस समस्या से क्षेत्रवासियों को शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है।


